Rise and Fall 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में शो छोड़कर चले गए पूर्व क्रिकेटर

Rise and Fall 2: प्राइम वीडियो के शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में कंटेस्टेंट्स के बीच तहलका मचा हुआ है. हाल ही में शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग भी कंटेस्टेंट पर भड़क गए और शो ही छोड़कर चले गए. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

rise and fall 2 virender sehwag

'राइज एंड फॉल 2' में चढ़ा वीरेंद्र सहवाग का पारा (pic credit- screengrab)

Rise and Fall 2: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ भी चर्चाओं में छाया हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीष कश्यप और एक्टर गौतम गुलाटी के बीच गहमागहमी देखने को मिली. दोनों के बीच आपस में खूब गाली-गलौज देखने को मिल रहा है. वहीं मनीष कश्यप तो गौतम गुलाटी को धमकी भी देते नजर आए. वहीं वीकेंड पर पावरप्ले के दौरान शो के होस्ट और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस मुद्दे पर बात करते नजर आए. बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग इतने भड़क गए कि वो शो का स्टेज ही छोड़कर वहां से चले गए. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

शो में वीरेंद्र सहवाग ने कंटेस्टेंट को लगाई फटकार

शो में चल रहे गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के विवाद पर शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग बात करते दिखाई दिए. पूर्व क्रिकेटर ने वीकेंड पर पावरप्ले के दौरान दोनों के बीच का मुद्दा उठाया. मनीष कश्यप गौतम गुलाटी को कई बार शो में धमकियां देते नजर आए हैं, इस बार बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने मनीष को जमकर फटकार लगाई. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘मैं दिल्ली के एक छोटे से कस्बे नजफगढ़ से आता हूं. नजफगढ़ में 100 गांव हैं और इनमें से 50 गांव में गैंगस्टर ही रहते हैं. पुराने पेपर उठाकर देख लो पता चलेगा कि हेडलाइंस में आता था कि आज इस गैंगस्टर को मार दिया गया. यहां आए दिन गोलियां चलती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि मैंने कभी कहा हो कि मैं इस गांव का रहने वाला हूं?’

विज्ञापन

क्यों छोड़ा शो?

वीरेंद्र सहवाग की फटकार के बाद मनीष कश्यप अपनी सफाई देने लगे. उन्होंने कहा कि सर मैंने पहले ही कह दिया था कि मैं कभी किसी के साथ बेवजह झगड़ा नहीं करता, लेकिन कोई अगर मुझे गाली देगा तो मैं सुनूंगा नहीं. इस पर पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि तो तुम वहीं चले जाइए और किसी की मत सुनिए. वहीं मनीष यहां भी नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि गौतम ने मुझे कई बार गालियां दी हैं, मैंने उसे बार-बार मना किया लेकिन वो नहीं माने तो उसके बाद मेरा रिएक्शन भी बाहर आ गया. मनीष की सफाई सुनने के बाद वीरेंद्र सहवाग का पारा हाई हो गया और वो गुस्से में शो छोड़कर चले गए.

विज्ञापन

प्रोमो हो रहा वायरल

हालांकि बाद में वीरेंद्र सहवाग वापस शो में आए और उन्होंने पूरे एपिसोड को संभाला. इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस प्रोमो को शेयर किया है. बता दें गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच शुरुआत से ही बहसबाजी का सिलसिला जारी है. आए दिन दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ