'सांसे रुक रही…', 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी ने किया लव गिल को नॉमिनेट; सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मचा हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती में दरार देखने को मिली.
'बिग बॉस 20' का लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल (pic credit- screengrab)
Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो में लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती में दरार आ चुकी है. वीकेंड का वार से ही दोनों की दोस्ती खत्म होते हुए दिखाई दे रही है. वहीं हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला. इस बीच स्काउट ओपी ने लवप्रीत गिल को नॉमिनेट कर दिया. वहीं इसके बाद लव गिल बुरी तरह टूट गईं और अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर सकीं. सुबक-सुबक कर रोते हुए लव गिल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वहीं स्काउट ओपी भी इसके बाद थोड़ा परेशान नजर आए.
विज्ञापन
इमोशनल हुईं लव गिल
दरअसल लेटेस्ट प्रोमो में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है. नॉमिनेशन टास्क के दौरान स्काउट ओपी ने लवप्रीत गिल को नॉमिनेट कर दिया. इसके बाद लव अपने इमोशन्स को रोक नहीं सकीं और वो बुरी तरह टूट गईं. एक्ट्रेस ने रोते हुए कहा, ‘मैंने इसे फंसाया है. मैं इन शब्दों से काफी हर्ट हूं. मेरी सांसे रुक रही हैं.’ एक्ट्रेस इस दौरान सुबक-सुबक कर रोतीं दिखाई दीं और वो रोते हुए जमीन पर बैठ गईं. वहीं लव को रोता देख आम्रपाली दुबे की आंखों में भी आंसू आ गए.
दरअसल वीकेंड का वार में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी आई थीं. काशवी ने स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल उठाए थे. वहीं काशवी ने लव को लेकर स्काउट से ये भी कहा कि इन्होंने तुम्हें फंसाया है. काशवी के इन शब्दों से लव गिल काफी हर्ट हुईं. वीकेंड का वार के एपिसोड के बाद लव गिल फूट-फूटकर रोतीं नजर आईं. इसके बाद स्काउट और लव की दोस्ती भी खत्म हो गई. वहीं पिछले 2 एपिसोड्स से लव गिल शो में रोते हुए ही नजर आ रही हैं. इससे पता चल रहा है कि लव गिल को गहरा सदमा लगा है.
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें गुल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लवप्रीत गिल और आम्रपाली दुबे शामिल हैं. इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से अपकमिंग वीकेंड का वार में किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता शो से कटता नजर आने वाला है. अब देखना दिलचस्प है कि अपकमिंग वीकेंड का वार में सलमान खान किस कंटेस्टेंट के एविक्शन की घोषणा करते नजर आने वाले हैं.