Bigg Boss 19 Premiere: बिग बॉस 19 में कॉमेडियन प्रणित मोरे ने 11वां सदस्य बनकर एंट्री ली है। प्रणित ने अपनी कॉमेडी से सलमान खान को भी स्टेज पर खूब हंसाया। महाराष्ट्र के प्रणित बिग बॉस में देख उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। प्रणीत ने घर में फरहाना भट्ट के साथ एंट्री की। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर प्रणित मोरे कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के घर में Zeishan Quadri बनाएंगे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’? तान्या और अशनूर भी हुए शॉक्ड
कौन हैं प्रणित?
प्रणित मोरे ने अपनी पहचान स्टैंड कॉमेडियन के रूप में बनाई है। वो अपने ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग से जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक प्रणित को उनकी वीडियोज से काफी प्यार मिलता है। प्रणित मोरे कॉमेडियन के साथ-साथ आरजे भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
विवादों में आए थे प्रणित
प्रणित मोरे विवादों में भी आ चुके हैं। इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की मूवी ‘स्काई फोर्स’ पर प्रणित जोक्स करके मुसिबत में फंस गए थे। उन्होंने वीर पहाड़िया का खूब मजाक उड़ाया था। जिसके बाद उनको खूब अपशब्द भी सुनने को मिले थे। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। प्रणित का ये विवाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। हालांकि वीर पहाड़िया ने प्रणित से माफी भी मांगी थी। साथ ही कहा था कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं था।
ओटीटी पर पहले देखा जाएगा बिग बॉस
वहीं अब शो में देखना दिलचस्प होगा कि प्रणित अब बिग बॉस के घर में अपने ह्यूमर से ऑडियंस को कितना इंप्रेस कर पाते हैं। बता दें बिग बॉस इस बार पहले ओटीटी पर देखने को मिलेगा। जियो हॉटस्टार पर ये शो हर रोज 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं इसके साथ ही कलर्स पर ये शो 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Grand Premiere: ‘बिग बॉस’ ने शो में किए कौन-से 4 बदलाव? सलमान खान भी हुए हैरान
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
5 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
7 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
18 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines