Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 पहले ही घमासान देखने को मिला। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई से लेकर नॉमिनेशन तक सब देखने को मिला। वहीं बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स के लिए सीक्रेट रूम भी खोल दिए हैं। बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलने वाला है। वहीं इस टास्क में 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो चुके हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किस सदस्य का नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में हुआ खेला, कंटेस्टेंट्स ने जिस सदस्य को किया बेघर, वो पहुंचा सीक्रेट रूम
कौन-कौन हुए नॉमिनेट?
बिग बॉस के फैन पेज ‘द खबरी’ के मुताबिक अपकमिंग एपिसोड में पहले हफ्ते में 7 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। वहीं इनमें से किसी एक सदस्य का सफर पहले हफ्ते में ही खत्म हो सकता है। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इनमें नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना और जीशान कादरी का नाम शामिल है।
फरहाना बेघर होकर भी सुरक्षित कैसे?
वहीं बीते दिन बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स के लिए असेंबली रूम ओपन कर दिया। बिग बॉस ने फिर अपनी चाल चलते हुए कंटेस्टेंट्स को उस एक सदस्य को चुनने के लिए कहा जिसे कंटेस्टेंट्स घर में रहने लायक नहीं समझते हैं। घरवालों ने आपसी सहमति से फरहाना भट्ट का नाम लिया और फरहाना घर से बेघर हो गईं। हालांकि बिग बॉस ने फरहाना को बेघर ना करके उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया है। अब फरहाना सीक्रेट रूम से ही घरवालों के बारे में सब नोटिस कर रही हैं।
फरहाना को मिलेगी स्पेशल पावर?
फरहाना भट्ट को बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में भेजने के बाद ये भी कहा है कि आने वाले दिनों में उन्हें कोई स्पेशल पावर भी दी जा सकती है। अब जहां एक तरफ सभी घरवालों ने मिलकर फरहाना को एलिमिनेट किया वहीं बिग बॉस ने चाल चलकर फरहाना को सेफ कर लिया और साथ ही स्पेशल पावर देने की भी घोषणा की। बता दें शो में पहले ही दिन कुनिका सदानंद और बसीर अली के बीच भी गहमागहमी देखने को मिली।