Pranit More Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के घर में 16 कंटेस्टेंट्स कैद हो गए हैं। शो में मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे की एंट्री पर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं प्रणित ने बिग बॉस के स्टेज पर सलमान खान की खूब तारीफ भी की। वहीं इसी बीच अब प्रणित का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें प्रणित सलमान खान का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद प्रणित को यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं।
पुराने वीडियो वायरल
दरअसल प्रणित के कॉमेडी शो का एक वीडियो सामने आया है। इसमें प्रणित सलमान खान का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में प्रणित बोलते हैं, ‘सलमान खान पैसे नहीं खाते वो लोगों का करियर खाते हैं।’ वहीं दूसरी वीडियो में प्रणित सलमान खान की ड्राइविंग स्किल का मजाक बनाते हुए कहते हैं, ‘रोहित शेट्टी एक एक्टर को मूवी की स्क्रिप्ट सुनाते हैं कि मूवी में कार चलाने को मिलेगा और कैसे भी कार चला सकते हो, इस पर सलमान कहते हैं कि बताओ कहां साइन करना है।’
सलमान के सामने मुकरे कॉमेडियन
बता दें बिग बॉस में जब सलमान खान ने प्रणित से पूछा, ‘क्या तुमने कभी मेरा मजाक उड़ाया है?’ इस पर प्रणित कहते हैं कि भाई आपका मजाक कोई नहीं बना सकता। अब फैंस प्रणित को काफी ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स प्रणित की पुरानी वीडियो शेयर कर बोल रहे हैं कि सलमान भाई के सामने आते ही पलट गया। प्रणित को ट्रोल करते हुए यूजर्स बोल रहे हैं कि पीठ पीछे हर कोई बोलता है लेकिन सामने बोलने की हिम्मत किसी में नहीं होती।
शो में प्रणित संग नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स
वहीं घर में एंट्री करते हुए प्रणित ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा था, ‘मेरे पिता सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं आज भाईजान के साथ मुझे देकर वो बेहद खुश होंगे। बता दें बिग बॉस 19 में प्रणित अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। प्रणित के साथ-साथ बिग बॉस के घर में तान्या मित्तल, जीशान कादरी, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, बसीर अली, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और मृदुल तिवारी की एंट्री हुई है।