Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया स्टार तक 16 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में कैद हो गए हैं। वहीं पहले ही दिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला। शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया, लेकिन बिग बॉस ने अपना गेम खेलते हुए उसी कंटेस्टेंट को सीक्रेट रूम में डाल दिया। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है?
बिग बॉस ने चली नई चाल
बिग बॉस में पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई और ड्रामा देखने को मिला। शो में असेंबली रूम को भी कंटेस्टेंट्स के लिए खोल दिया गया है। जहां कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने एक ऐसा फैसला लेने के लिए कहा जिससे सब शॉक्ड हो गए। दरअसल शो में आते ही बिग बॉस ने अपनी चाल चल दी। घर में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की लेकिन घर में बैड सिर्फ 15 ही थे। इस पर बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स से उस एक सदस्य का नाम चुनने के लिए कहा जो बेड पर सोना डिजर्व नहीं करता। इस पर मृदुल तिवारी ने अपना खुद का नाम दे दिया।
असेंबली रूम पहुंचे कंटेस्टेंट्स
मृदुल के इस फैसले पर अब बिग बॉस ने एक और चाल चली और असेंबली रूम में सभी कंटेस्टेंट्स को बुलाया। साथ ही बिग बॉस ने कहा कि उन्हें एक ऐसे कंटेस्टेंट्स को चुनना है जिसे वो पहले ही दिन बेघर करना चाहते हैं। चूंकि मृदुल भी बेघर होने वाली प्रक्रिया में शामिल थे तो बिग बॉस ने उन्हें एक और मौका देते हुए कहा कि मृदुल खुद को बचाने के लिए घरवालों को दूसरे कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कन्वेंस कर सकते हैं। मृदुल की बातों से घरवाले कन्वेंस हो गए और सभी ने मिलकर फरहाना भट्ट को घर से बेघर कर दिया।
कौन पहुंचा सीक्रेट रूम?
फरहाना के बेघर होने के बाद बिग बॉस ने एक और चाल चली और फरहाना को सीक्रेट रूम भेज दिया। अब फरहाना बेघर नहीं हुई हैं बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया है। सीक्रेट रूम से फरहाना सभी घरवालों पर नजर रख रही हैं। बाद में फरहाना को वापस से घर में एंट्री दे दी जाएगी। हालांकि घरवालों को अभी भी लग रहा है कि फरहाना शो से बाहर हो गई हैं। बिग बॉस के इस ट्विस्ट से फरहाना के फैंस भी सोशल मीडिया पर काफी खुश नजर आ रहे हैं।