Bigg Boss 18 के फिनाले से पहले वायरल तस्वीर की सच्चाई जानें, Salman संग दिखे थे दो कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले ही शो के टॉप टू कंटेस्टेंट की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 के फिनाले में अब बस दो ही दिन रह गए हैं। ऐसे में जाहिर है कि फैंस में इसके लिए और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब शो अपने फिनाले के करीब है, तो जाहिर है कि फैंस भी अपने चाहने वाले को विनर बनता देखना चाहते हैं।

सलमान खान के साथ फोटो वायरल

हालांकि, शो के 18वें सीजन का विनर कौन होगा ये तो फिनाले में ही पता लगेगा? इस बीच अब एक ऐसी फोटो वायरल हो गई है, जिसने लोगों का सस्पेंस और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है, तो आपको बता देते हैं कि शो से सलमान की टॉप 2 के साथ फोटो वायरल हो रही है।

विज्ञापन

इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अकाउंट ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें सलमान खान स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान के साथ टॉप टू भी मौजूद हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। जैसे ही ये फोटो सामने आने तो सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की बातें होने लगी।

करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना

इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटो में सलमान खान, करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि ये एक ऐसा पल है जो बिग बॉस के फिनाले का मोस्ट अवेटेड पल होता है। इस समय शो के होस्ट विनर की घोषणा करते हैं और इसके पहले वो शो के टॉप टू से खूब मौज-मस्ती भी करते हैं।

विज्ञापन

क्या है वायरल फोटो की सच्चाई?

इसके साथ ही अगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो की सच्चाई की बात करें तो ये रियल फोटो नहीं है। जी हां, इंटरनेट पर लोगों की धड़कनें तेज करने वाली ये तस्वीर प्रीमियर नाइट की एक एडिटेड तस्वीर है। प्रीमियर के दौरान विवियन को एलिस कौशिक के साथ घर में एंट्री करते देखा गया था।

एलिस के साथ विवियन ने की थी एंट्री

हालांकि, एडिट की गई तस्वीर में एलिस की तस्वीर को करणवीर की तस्वीर से बदल दिया गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तस्वीर असली हो सकती है और कई लोगों का मानना ​​है कि ये दोनों सच में शो के 2 फाइनलिस्ट बनेंगे, लेकिन टॉप 2 में कौन जाएगा इसका पता तो शो के फिनाले में ही लगेगा।

विज्ञापन

कंटेस्टेंट में कड़ी टक्कर

वोटिंग लाइन्स अभी भी खुली हैं और ताजा रुझानों के अनुसार, विवियन डीसेना काफी अंतर से रेस में आगे चल रहे हैं। वहीं, करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच दूसरे स्थान के लिए कड़ी टक्कर है। देखने वाली बात होगी कि शो का विनर कौन होगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ