Bigg Boss में अब तक कौन-कौन बना विनर? देखें 17 सीजन की पूरी लिस्ट

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल बिग बॉस 18 अपने फिनाले के बेहद करीब है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस शो को अब तक किसने-किसने जीता है?

Bigg Boss 18 full winner list

Bigg Boss 18 full winner list

विज्ञापन

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल और सलमान खान को शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब चर्चा में है। अब शो अपने फिनाले के करीब है, तो जाहिर है कि इसको लेकर लोगों में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस बीच आज हम आपको बताने वाले हैं कि बिग बॉस की ट्रॉफी अब तक किसने-किसने अपने नाम की है? आइए जानते हैं इनके बारे में…

किसने-किसने जीता बिग बॉस?

बिग बॉस 1- राहुल रॉय
बिग बॉस 2- आशुतोष कोशिक
बिग बॉस 3- विंदू दारा सिंह
बिग बॉस 4- श्वेता तिवारी
बिग बॉस 5- जूही परमार
बिग बॉस 6- उर्वशी ढोलकिया
बिग बॉस 7- गौहर खान
बिग बॉस 8- गौतम गुलाटी
बिग बॉस 9- प्रिंस नरूला
बिग बॉस 10- मनवीर गुर्जर
बिग बॉस 11- शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 12- दीपिका कक्कड़
बिग बॉस 13- सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस 14- रुबीना दिलैक
बिग बॉस 15- तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस 16- एमसी स्टैन
बिग बॉस 17- मुनव्वर फारूकी

विज्ञापन

बिग बॉस 18 विनर

बिग बॉस 18 भी अब अपने विनर से दूर नहीं है। जी हां, जल्द ही शो का फिनाले होने वाला है, ऐसे में शो के 18वें सीजन को भी इसका विनर जल्दी ही मिल जाएगा। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी शो के फिनाले की रेस में मौजूद कंटेस्टेंट के बीच में कांटे की टक्कर है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो कौन जीतता है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

19 जनवरी 2025 को होगा फिनाले

बिग बॉस 18 के फिनाले की बात करें तो इस बार सलमान खान के शो का फिनाले 19 जनवरी 2025 को होने वाला है। ऐसे में शो के फिनाले में अब बस दो दिन का समय बचा है और दो दिन बाद सलमान खान के शो को उसके 18वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा।

विज्ञापन

बिग बॉस 18 में आए 18 कंटेस्टेंट

इसके अलावा अगर सलमान खान के शो की बात करें तो इस बार बिग बॉस में 18 कंटेस्टेंट आए थे। इसके बाद शो में पांच वाइल्ड कॉर्ड एंट्री हुई। इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि ‘सिकंदर’ की टीम ‘बिग बॉस’ सीजन 18 के ग्रैंड फिनाले में फिल्म का प्रमोशन करने आएगी। हालांकि इसको लेकर कुछ ऑफिशियल नहीं हुआ है, लेकिन सुनने में यही आ रहा है।

फिल्म ‘सिकंदर’ 

गौरतलब है कि सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में अगर शो के ग्रैंड फिनाले में फिल्म की टीम आती है, तो दर्शकों की तो बल्ले-बल्ले हो जानी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ