Bigg Boss 18 के रियल गेमचेंजर का चेहरा रिवील, 5 फैसलों ने पलट दिया पूरा 'खेल'!

Bigg Boss 18 Real Game Changer: बिग बॉस 18 का विजेता मिलने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले गेम में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आखिर कौन है घर का असली गेम चेंजर, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 Real Game Changer

Bigg Boss 18 Real Game Changer

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Real Game Changer: बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, शो का फिनाले 19 जनवरी को है, जहां हमें शो का विजेता मिल जाएगा। शो का विनर बनने के लिए यूं तो कई कटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है। लेकिन घर के अंदर आखिर कौन-कौन गेम वाकई में चेंज कर रहा है। ऐसे ही 5 नाम हैं जिनके फैसलों ने कहीं ना कहीं खेल बदलने का काम किया है।

विवियन डीसेना 

विवियन डीसेना को वीकेंड का वार हो या फैमिली वीक, उनकी कमजोर पड़ रही गेम को लेकर काफी खरी-खोटी सुनाई गई। उनकी वाइफ ने भी आकर उन्हें काफी सुझाव दिए थे, जिसमें अविनाश और ईशा की फेक दोस्ती का भी जिक्र किया गया था। अब विवियन ने पूरा गेम बदल दी है। विवियन ने जिस तरह अपना टिकट टू फिनाले चुम को दिया है, वो अब खेल में वापस आ गए हैं।

विज्ञापन

चुम दरांग

चुम दरांग ने पहले तो टिकट टू फिनाले टास्क को काफी अच्छी तरह से परफॉर्म किया, इसके बाद उन्होंने विवियन के फिनाले टिकट को एक्सेप्ट ना करके भी कई लोगों के दिलों को जीत लिया। चुम दरांग के इस फैसले के बाद उन्होंने गेम को चेंज कर दिया।

अविनाश मिश्रा 

अविनाश मिश्रा ने पूरे सीजन में कई बार ऐसे-ऐसे फैसले लिए हैं जिनकी वजह से पूरा का पूरा खेल ही बदल गया है। विवियन की वाइफ के आरोपों के बाद जिस तरह अविनाश ने विवियन को पूरी बात समझाई और पूरा खेल फिर से अपने पाले में कर लिया। वो घर के बड़े गेम चेंजर साबित हो गए।

करणवीर मेहरा 

करणवीर मेहरा ने भी जिस तरीके से चुम दरांग को टिकट टू फिनाले टास्क तक पहुंचाया। जिस तरह से उन्होंने चुम को दावेदार बनाया टिकट टू फिनाले टास्क का, उन्होंने पूरी गेम फिर से बदल दी।

विज्ञापन

रजत दलाल

रजत दलाल ने वक्त वक्त पर घर में ऐसे फैसले लिए हैं जिससे पूरा समीकरण ही बदल गया है। दिग्विजय को ही आउट करने के लिए वोट देने से लेकर विवियन को टिकट टू फिनाले टास्क जिताने तक, रजत दलाल भी घर के बड़े गेम चेंजर बन गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ