Bigg Boss 18 में बदले टॉप 5 के समीकरण, 'लाडले' के फैसले से फूट-फूटकर क्यों रोईं Eisha Singh?

Bigg Boss 18 Top 5 Prediction: बिग बॉस 18 में अब फिनाले बस 1 हफ्ते दूर है, इससे पहले घर में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ जिसमें विवियन और चुम ने हिस्सा लिया। अब शो की लाडली यानी ईशा सिंह विवियन के फैसले के बाद क्यों इतना रोईं? चलिए ये समीकरण आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Top 5 Prediction: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हाल ही में घर में टिकट टू फिनाले का टास्क हुआ जिसमें चुम दरांग और विवियन डीसेना ने हिस्सा लिया। इस टास्क में विवियन ने जीत दर्ज की और फिनाले में प्रवेश करने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए, हालांकि विवियन ने इस पावर को वापस करते हुए बिग बॉस से अपना फैसला बदलने के लिए कहा।

विवियन के फैसले से टूटा ईशा का दिल

बिग बॉस 18 के टॉप 5 के समीकरण अब बदल गए हैं। विवियन के एक फैसले से अब काफी कुछ बदलता हुआ नजर आएगा। दरअसल विवियन ने टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के बाद अपनी पावर को वापस कर दिया क्योंकि उन्हें लग रहा था कि चुम दरांग के साथ उन्होंने काफी गलत कर दिया है। इसी बीच चुम दरांग भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थी और उन्होंने भी विवियन की दी हुई पावर को ऐसे ही एक्सेप्ट नहीं किया। हालांकि विवियन से जब बिग बॉस उनका फैसला पूछ रहे थे कि क्या वो सच में अपना टिकट टू फिनाले चुम को देना चाहते हैं तो ईशा सिंह ने उन्हें काफी मना किया।

Advertisment

विवियन के फैसले से टूटा ईशा का दिल

विवियन के इस फैसले के बाद ईशा सिंह को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। विवियन के एक फैसले ने ईशा का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया। लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर क्यों ईशा सिंह को विवियन के फैसले से इतना फर्क पड़ा। दरअसल विवियन डीसेना की तो टॉप 5 में जगह पहले से ही पक्की है लेकिन ईशा सिंह को अभी वहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अब चुम दरांग अगर सीधा टॉप 5 में पहुंच जातीं तो ईशा सिंह के चांस वहां तक पहुंचने के लिए काफी कम हो जाते। ऐसे में अपने हाथ से टॉप 5 की जगह दूर होते देख ईशा सिंह खुद के आंसू रोक ही नहीं पाईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ