Eisha Singh पर मीडिया ने लगाए 5 संगीन आरोप, लाडली को कह दिया 'चुगली आंटी'

Media Round on Eisha Singh: बिग बॉस 18 के मीडिया राउंड में ईशा सिंह पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद वो बुरी तरह रोते हुए नजर आई हैं।

Media Allegations on Eisha Singh

Media Allegations on Eisha Singh

विज्ञापन

Media Allegations on Eisha Singh: बिग बॉस 18 में अब ट्रॉफी जीतने की रेस तेज हो गई है। अब फिनाले वीक शुरू हो चुका है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। हाल ही में घर में मीडिया पहुंची, जिसमें एक के बाद एक कई कंटेस्टेट्स को वैसे तो टारगेट किया गया लेकिन ईशा सिंह पर मीडिया ने जमकर हमला बोला। मीडिया ने अपने सवालों से एक के बाद एक कई आरोप ईशा सिंह पर लगाए, जिसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया और बाद में ईशा काफी रोते हुए नजर आईं।

ईशा सिंह को कहा चुगली आंटी 

ईशा सिंह से यूं तो मीडिया ने कई सवाल पूछे। ईशा सिंह को यहां तक की चुगली आंटी तक का टैग भी दे दिया गया। जी हां, ईशा सिंह जिस तरह से घर में हर किसी की बुराई करते हुए नजर आईं, उन्हें वीकेंड का वार पर कभी उस चीज के लिए कॉल आउट नहीं किया गया। ईशा सिंह को चुगली आंटी बोलने पर उन्हें काफी बुरा लगा और वो बाद में रोने लगीं।

विज्ञापन

ईशा को मिल वैंप का टैग 

मीडिया राउंड के दौरान ईशा सिंह को घर का वैंप तक कह दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी तरफ से पक्ष रखने की कोशिश की। लेकिन मीडिया ने ईशा पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए, उन्हें ऑडियंस की तरफ से जो टैग ईशा को दिया गया है, उसके बारे में भी बताया गया।

मीन कमेंट्स के बारे में किए गए सवाल

इतना ही नहीं, इस सीजन के दौरान ईशा सिंह ने जिस-जिस कंटेस्टेंट के लिए काफी मीन कमेंट्स किए हैं, उन सबके लिए भी ईशा को टारगेट किया गया। मीडिया ने ईशा सिंह से उन सभी कमेंट्स को लेकर सवाल किया।

विज्ञापन

ईशा-अविनाश की दोस्ती पर सवाल

विवियन डीसेना के साथ अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती को लेकर भी सवाल किया गया। ईशा सिंह से पूछा गया कि क्या वो सच में विवियन को दोस्त मानती हैं या सिर्फ गेम में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने विवियन को यूज किया है।

ईशा-अविनाश के रिश्ते पर सवाल 

मीडिया राउंड के दौरान ईशा और अविनाश के रिश्ते पर भी कई सवाल उठे हैं। ईशा सिंह से पूछा गया है कि उनका रिश्ता अविनाश के साथ रियल है या फिर फेक है। दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ