Bigg Boss 18: फिनाले से पहले आई 'टॉप 5' की लिस्ट, कौन है सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट?

Bigg Boss 18 TOP 5 Popular Contestants: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते पॉपुलेरिटी रैंकिंग के मामले में किस कटेस्टेंट ने बाजी मारी है, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 Top 5 Popular Contestants

Bigg Boss 18 Top 5 Popular Contestants

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Top 5 Popular Contestants: बिग बॉस 18 का फिनाले वीक अब शुरू हो चुका है। अब बस 1 हफ्ते से भी कम समय बचा है शो के ग्रैंड फिनाले में, जहां हमें शो का विजेता मिल जाएगा। शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, ऐसे में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स कौन होंगे, इस बात को लेकर भी अटकलें शुरू हो चुकी हैं। उससे पहले शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में इस हफ्ते हैरान कर देने वाले नतीजे देखने को मिल रहे हैं। अब पॉपुलेरिटी रैंकिंग के हिसाब से किस कंटेस्टेंट ने किस नंबर पर जगह बनाई है, चलिए आपको बताते हैं।

रजत दलाल बने सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट

फिनाले वीक शुरू होने से पहले आई इस लिस्ट के मुताबिक रजत दलाल सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट बन गए हैं। सोशल मीडिया पर रजत को सबसे ज्यादा सपोर्ट है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। रजत के पास ना ही सिर्फ खुद के फैंस हैं बल्कि एल्विश यादल की आर्मी भी उन्हीं को वोट और सपोर्ट कर रही है।

विज्ञापन

करणवीर ने विवियन को किया पीछे 

इस लिस्ट में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है कि करणवीर ने इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है, यानी विवियन को पीछे करते हुए करणवीर ने एक नंबर आगे अपनी जगह बना ली है। करणवीर मेहरा और विवियन में से ही किसी एक को शो का विजेता बताया जा रहा है।

चुम दरांग और अविनाश का भी नाम

इस लिस्ट में जहां एक तरफ विवियन डीसेना को तीसरा नंबर मिला है, वहीं चुम दरांद ने भी चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाकर ये साबित कर दिया है कि वो भी शो के जीतने की एक बड़ी दावेदार हैं। चुम दरांग को काफी पसंद भी किया जा रहा है। पांचवें नंबर पर अविनाश मिश्रा ने अपनी जगह बनाई है। अब शो के असली टॉप 5 और इस लिस्ट में क्या कोई बदलाव देखने को मिलता है या फिर यही रैंकिंग रहती है, ये देखना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ