Eisha Singh की मां ने बेटी की गेम में गिनाईं 5 खामियां, Bigg Boss के क्लाइमैक्स में बड़ा ट्विस्ट

Eisha Singh Game Exposed: बिग बॉस 18 में ईशा सिंह की मां ने एंट्री करते ही अपनी बेटी की 5 खामियों को गिना दिया।

Eisha Singh Game Exposed

Eisha Singh Game Exposed

विज्ञापन

Eisha Singh Game Exposed: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। कंटेस्टेंट्स के घरवाले एक-एक करके घर में एंटर हो रहे हैं। जहां चाहत पांडे की मां ने बेटी को अविनाश और रजत को लेकर वॉर्निंग दी वहीं ईशा की मां ने भी बेटी की खामियां गिना दीं। ईशा सिंह की गेम को लेकर उनकी मां ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।

ईशा सिंह मां को देखकर हुईं इमोशनल

ईशा सिंह की मां रेखा जी ने जब घर में एंट्री की तो बेटी अपने आंसू रोक ही नहीं पाईं। ईशा सिंह अपनी मां को देखकर काफी इमोशनल हो गईं। ईशा को यूं इमोशनल होते हुए देख बाकी घरवाले भी उन्हें चुप कराने लगे। ईशा की मां ने सभी घरवालों से काफी अच्छे से बातचीत की। वहीं अपनी बेटी को गेम को लेकर कुछ सलाह भी दे दी। ईशा की मां ने करणवीर को कहा कि वो बहुत अच्छा खेल रहे हैं।

विज्ञापन

ईशा सिंह की गिनाईं खामियां

सबसे पहले तो ईशा सिंह की मां ने उनके उस फैसले पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कशिश कपूर के कहने पर अविनाश मिश्रा से सवाल पूछे। उनकी मां का कहना था कि दोस्त होने के बाद उन्हें अविनाश से सवाल नहीं पूछने चाहिए थे। उसने भी अविनाश पर शक किया वो बहुत गलत था। ईशा सिंह की मां ने कहा कि अगर तुम दोस्त हो तो फिर उसका साथ दो। चाहे दोस्त कुछ भी करे हमें उसका साथ देना चाहिए।

फोटो लेकर रुकने पर भी उठाया सवाल

ईशा सिंह की मां ने अपनी बेटी की उस हरकत पर भी सवाल उठाया जिसमें वो हाथ में फोटो लेकर रुक जाती है और टाइम गॉड टास्क में विवियन को मौका ही नहीं मिला था आगे बढ़ने का। विवियन के फैंस ने ईशा को काफी बैश किया था। बस इसी को लेकर भी उनकी मां ने सवाल किया कि तुम ऐसी हो ही नहीं फिर उस टास्क में ऐसे फ्रीज क्यों हो गई थी।

विज्ञापन

विवियन पर भी उठाए सवाल

ईशा सिंह की मां ने विवियन से कहा कि मेरी बेटी को सिखाओ वो अपना दिमाग का यूज नहीं करती है। इसके अलावा ईशा सिंह की मां ने कहा कि हमें हमेशा अपनी साइड के लिए मजबूत रहना चाहिए। ईशा सिंह की मां ने विवियन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपसे जब शिल्पा जी ने कहा कि चुगली गर्ल से ज्यादा बात करते हो। इस पर आपने कहा कि मैं उसकी आधी से ज्यादा बातें नहीं सुनता हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ