Avinash Mishra पर फिर लगे 5 संगीन इल्जाम, Bigg Boss को बड़ी अदालत की धमकी

Avinash Mishra Game Exposed: बिग बॉस 18 में इन दिनों ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज डबल हो गया है। फैमिली वीक में घरवाले आकर दूसरे कंटेस्टेंट्स पर जमकर आरोप लगा रहे हैं।

Avinash Mishra Game Exposed

Avinash Mishra Game Exposed

Avinash Mishra Game Exposed: बिग बॉस 18 में इन दिनों ड्रामा और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देखने को मिल रहा है। घर में फैमिली वीक चल रहा है और कंटेस्टेंट्स के घरवाले एक-एक करके घर में एंटर कर रहे हैं और कंटेस्टेंट्स की गेम को एक्सपोज भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अविनाश मिश्रा पर एक के बाद एक कई आरोप लगे हैं। चलिए आपको बताते हैं उन 5 संगीन आरोपों के बारे में।

विज्ञापन

चाहत पांडे की मां का आरोप

चाहत पांडे की मां ने सबसे पहले अविनाश मिश्रा को लेकर कहा कि आपने चाहत के लिए कुछ भी कहा है। चाहत की मां ने घर में अंदर आते ही सबसे पहले अविनाश को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा परिवार 2 दिन तक रोता रहा, आपने चाहत के कैरेक्टर पर सवाल उठाए, जो हमें बिल्कुल भी पसंद नहीं आए। इतना ही नहीं चाहत पांडे की मां ने तो अविनाश को बड़ी अदालत की भी धमकी दे डाली।

विज्ञापन

अविनाश को बताया वूमेनाइजर

चाहत पांडे की मां ने अविनाश को वूमेनाइजर का भी टैग दे दिया। उन्होंने कहा कि आपने चाहत के बॉयफ्रेंड के बारे में कहा जो कि ना तो अंदर है और ना ही बाहर है। फिर आपने कैसे किसी लड़की के चरित्र पर सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि कशिश ने जब आपके बारे में कहा कुछ तो पूरा अदालत बैठाई गई लेकिन हमारी लड़की के लिए तो ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन एक दूसरी अदालत बाहर आपका इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

अविनाश के गंदे शब्दों का किया जिक्र

चाहत की मां ने अविनाश को लेकर कहा कि इसने बेटी पर अत्याचार किया लेकिन उसने कोई भी जवाब नहीं दिया। अविनाश को चाहत की मां ने खूब खरी-खोटी सुनाई। चाहत की मां ने कहा कि अब तुम्हें भी अविनाश की सारी बातों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा।

अविनाश की फेक दोस्ती

इतना ही नहीं विवियन डीसेना की पत्नी ने भी अविनाश मिश्रा की नकली दोस्ती और भाईचारे पर सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि आपने किस हक से विवियन को नॉमिनेट किया जबकि आप उन्हें अपना भाई बोलते हैं। आप चाहते थे कि विवियन इस गेम से बाहर जाएं और आप करणवीर मेहरा के साथ हाथ मिला सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ