Rajat Dalal Net worth: बिग बॉस का 18वां सीजन अपने धमाकेदार अंदाज में दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस बार शो में अलग-अलग फील्ड से आए कंटेस्टेंट्स सबका ध्यान खींच रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है राजत दलाल, जो फिटनेस की दुनिया का बड़ा नाम हैं। हालांकि, कई लोग उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते। राजत अपने बोल्ड पर्सनालिटी और बेबाक अंदाज के कारण शो में चर्चा में हैं। आइए जानते हैं रजत दलाल कौन हैं, उनके परिवार कितने सदस्य हैं, उनकी नेट वर्थ कितनी है और उनकी कंट्रोवर्सी…
कौन हैं रजत दलाल?
रजत दलाल फिटनेस इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वह एक सफल पावरलिफ्टर हैं और कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत से उन्होंने बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है, लेकिन विवादों में घिरे रहने के कारण उन्हें समर्थन के साथ आलोचना भी झेलनी पड़ी है। उनके इंस्टाग्राम पर 20 लाख और यूट्यूब पर 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जहां वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के व्लॉग शेयर करते हैं। फिलहाल, वह बिग बॉस 18 के प्रतियोगी हैं और अपनी बेबाक और निडर शख्सियत के लिए चर्चा में हैं।
राजत दलाल का परिवार और शिक्षा
राजत दलाल का जन्म 12 जनवरी 1996 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उनकी उम्र 28 साल है। उनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह दलाल है। राजत के भाई-बहन मुकेश और नीरू दलाल अभी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। राजत ने अपनी स्कूल की पढ़ाई टैगोर एकेडमी पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने मानव रचना यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फिटनेस और पावरलिफ्टिंग में अपना करियर शुरू किया।
राजत दलाल की नेट वर्थ और करियर
राजत दलाल ने फिटनेस इंडस्ट्री में खुद को एक सफल पावरलिफ्टर के रूप में स्थापित किया है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत उनका फिटनेस बिजनेस और सोशल मीडिया से आने वाले ब्रांड एंडोर्समेंट्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजत की कुल संपत्ति लगभग ₹16.8 करोड़ है। बिग बॉस 18 में उनकी भागीदारी ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। शो से मिलने वाली पहचान से न केवल उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ेगी, बल्कि उन्हें और ब्रांड्स के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा।
राजत दलाल के विवाद
राजत दलाल ने अपनी मेहनत और टैलेंट से नाम कमाया है, लेकिन उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने एक बाइक सवार को थप्पड़ मार दिया और इसे “डेली स्टफ” कहकर नजरअंदाज किया। इसके अलावा, उन्हें एक 18 वर्षीय लड़के को अगवा करने और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक और विवाद में वह यूट्यूबर कैरी मिनाटी से भिड़ गए, जिसने “सिग्मा मेल्स” पर एक वीडियो बनाया था। हालांकि इन विवादों के बावजूद राजत ने बिग बॉस के घर में अपनी खास पहचान बनाई है। अब देखना यह है कि वह शो में कितनी दूर तक जाते हैं।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines