Chahat Pandey की मां का झूठ रिवील, बेटी के 'बॉयफ्रेंड' से इस वजह से तोड़ दिया नाता

Chahat Pandey Mother Lie Exposed: बिग बॉस 18 में हाल ही में चाहत पांडे के बॉयफ्रेंड को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, खासकर जब से चाहत की मां ने दावा किया है कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा है।

Chahat Pandey Mother Lie Exposed

Chahat Pandey Mother Lie Exposed

विज्ञापन

Chahat Pandey Mother Lie Exposed: बिग बॉस 18 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक चाहत पांडे इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर चाहत की मां ने शो में दावा किया है कि उनका किसी के साथ कोई रिलेशनशिप नहीं है, वहीं शो में वो भी अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के नाम पर चुप ही रहना पंसद करती हैं। हालांकि अब चाहत पांडे की मां का झूठ पकड़ा गया है। जी हां उनके बॉयफ्रेंड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

चाहत पांडे का बाहर रिलेशनशिप?

दरअसल इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मानें तो चाहत पांडे दरअसल एक रिश्ते में हैं, लेकिन उनकी मां इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं हैं। सूत्रों का कहना है कि चाहत को शो के सेट पर अक्सर कई गिफ्ट मिलते थे, जिन्हें वो अक्सर ‘फैन्स के तोहफे’ कहकर टाल देती थीं।

विज्ञापन

हालांकि ये सब देखकर उनके करीबी दोस्तों को ये शक हुआ कि कुछ तो बात जरूर है। एक और सूत्र जो चाहत के शो ‘नाथ’ से जुड़ा हुआ है, उसने बताया कि चाहत का रिलेशनशिप एक ऐसे लड़के के साथ है, जो उनके कास्ट से नहीं आता। ये बात चहत की मां को बिल्कुल पसंद नहीं आई और यही वजह है कि उन्होंने इस रिश्ते को खुले तौर पर नकारा है।

चाहत की मां को नहीं पसंद रिश्ता

सूत्रों के मुताबिक चाहत ने बिग बॉस से पहले एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मां से मिलवाया था, लेकिन चाहत की मां ने उसे स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि वो अपनी बेटी की शादी उसी जाति में देखना चाहती थीं, जबकि चाहत का बॉयफ्रेंड एक गुजराती लड़का है। इस बात को लेकर परिवार में काफी तनाव था और इस रिश्ते को लेकर उनकी मां के विचार बिल्कुल साफ थे।

विज्ञापन

ईशा पर चाहत की मां ने उठाए सवाल

बिग बॉस के शो में एक हालिया एपिसोड में चाहत की मां को ईशा सिंह के बारे में टिप्पणी करते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा कि शालीन भनोट के साथ ईशा सिंह की पूजा वाला वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर चाहत की मां ने मजाक भी उड़ाया। इसके बाद उन्हें ईशा सिंह की मां जवाब देती हैं कि जिनकी खुद बेटियां होती हैं उन्हें ये सब कहना शोभा नहीं देता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ