Vivian Dsena की वाइफ ने Avinash Mishra के 5 झूठ किए एक्सपोज, पति को दिखाए दगाबाजी के सबूत

Vivian Dsena Wife Exposed Avinash Mishra: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। विवियन की पत्नी ने हाल ही में अविनाश मिश्रा की दगाबाजी के सबूत अपने पति को दिखाए हैं।

Vivian Dsena Wife Exposed Avinash Mishra

Vivian Dsena Wife Exposed Avinash Mishra

Vivian Dsena Wife Exposed Avinash Mishra: बिग बॉस 18 में फैमिली वीक चल रहा है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स के परिजन घर में एंट्री कर रहे हैं। बीते एपिसोड में विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली ने घर में एंट्री की और अपने पति से मुलाकात की। नूरन और उनकी 2 साल की बेटी को देखकर हर कोई काफी खुश हुआ। लेकिन इसी बीच नूरन अली ने अपने पति विवियन को गेम के बारे में भी बताया। उन्होंने अविनाश के 5 झूठ एक्सपोज करके रख दिए। चलिए आपको बताते हैं नूरन ने अविनाश के बारे में क्या-कुछ कहा।

घर से बाहर करने का फैसला

नूरन अली ने सबसे पहले अविनाश मिश्रा के दो चेहरों को ये बात कहते हुए उजागर किया कि आप अपने दोस्तों को ही नॉमिनेट नहीं करते हैं और अविनाश ने भाई-भाई कहते कहते विवियन को ही नॉमिनेट कर दिया। नूरन की मानें तो अविनाश चाहते थे कि विवियन गेम से बाहर जाए ताकि वो करणवीर मेहरा के साथ टॉप 2 में जा पाएं।

करण-शिल्पा से दूर रखना

नूरन अली ने अविनाश मिश्रा पर सवाल उठाते हुए एक और बात का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि वो विवियन को शिल्पा और करण से बात नहीं करने देते क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर ऐसा हुआ तो कहीं ना कहीं उनकी गेम कमजोर पड़ जाएगी।

विवियन को किया साइडलाइन

नूरन अली ने एक और बात का जिक्र किया कि अविनाश ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वो विवियन को पूरी तरह से साइडलाइन कर दें। ऐसा करने पर अविनाश विवियन से आगे निकल जाते हैं।

विवियन को बेवकूफ बना रहे अविनाश

नूरन अली ने अविनाश के बारे में एक और बात कही कि वो उनके पति को इमोशनल फूल बना रहे हैं। विवियन क्योंकि बहुत इमोशनल हैं और वो दिल से सोचते हैं। इसलिए अविनाश विवियन का यूज करते हुए गेम में आगे बढ़ रहे हैं। नूरन ने तो विवियन को यहां तक कह दिया कि ऐसे दोस्तों से कई गुना ज्यादा अच्छे दुश्मन होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ