हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Big Boss 17: क्या Dunki के लिए बिग बॉस में सलमान से मिलेंगे शाहरुख खान? स्पेशल एपिसोड के लिए रहिए तैयार

Bigg Boss 17 Shahrukh Khan to Promote Dunki: शाहरुख और सलमान को एक मंच पर देखने के लिए फैंस खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17: Shahrukh Khan to promote Dunki in Salman khan Show Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 17 Shahrukh Khan to Promote Dunki: जैसे-जैसे बिग बॉस 17 आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें रोमांच और मनोरंजन का तड़का लग रहा है। दर्शकों को शो बेहद पसंद आ रहा है और आए दिन शो के नए ट्विस्ट लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। अब दर्शकों के लिए बड़ी ट्रीट सामने आई है। अगला वीकेंड उनके लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस वीकेंड डंकी स्टार शाहरुख खान शो के घर में एंट्री करने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान के शो में डंकी का प्रमोशन करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के अगले हफ्ते बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार का हिस्सा बनने की उम्मीद है।

सलमान और शाहरुख के मिलने की चर्चा से फैंस में उत्साह

शाहरुख खान ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता से खासे उत्साहित हैं। वह 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘डंकी’ के प्रमोशन में जुटे हैं। वीकेंड का वार पर शाहरुख और सलमान दोनों सुपरस्टार्स के मिलने को लेकर प्रशंसकों में चर्चा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

विज्ञापन

शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विक्की कौशल अभिनीत राजकुमार हिरानी की बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म ‘डंकी’ को लेकर फैंस में गजब का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

16 दिसंबर से शुरू होगी डंकी की एडवांस बुकिंग 

जानकारी के मुताबिक, डंकी की एडवांस बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि कुछ जगहों पर एक दिन पहले 15 दिसंबर को बुकिंग शुरू हो सकती है। डंकी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो इलीगल इमिग्रेशन पर बेस्ड है। कुछ दोस्तों का ग्रुप दूसरे देश में जाने के लिए अवैध तरीके अपनाता है, फिर घर वापस लौटने के लिए संघर्ष करता है। पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

विज्ञापन

सलमान और शाहरुख खान काफी अच्छे दोस्त हैं। सलमान की फिल्म टाइगर-3 में शाहरुख ने कैमियो किया था। इसके बाद इस जोड़ी को जय-वीरू के नाम से पुकारा जाने लगा है। हालांकि कुछ साल पहले दोनों की दोस्ती में दरार भी आ गई थी, लेकिन अब सब कुछ ठीक है।

ये भी पढ़ें: क्या ऐश्वर्या राय और जया बच्चन में पहले से थीं दूरियां? हाल ही में वीडियो में दिखा था सबूत 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola