News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aamrpali Dubey Viral Video: भोजपुरी फिल्मों की क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey) के चाहने वालों की कमी नहीं है। फिल्में हो या पर्सनल लाइफ फैंस हमेशा ही एक्ट्रेस से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट्स जानने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच आम्रपाली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें मांग में सिंदूर लगाए देखा गया। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस का दिल टूट सकता है।
दरअसल, गॉसिप गलियारों में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के डेटिंग की खबरें अक्सर आती रहती हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इस बीच एक्ट्रेस की वीडियो देखने के बाद फैंस भी हैरान हैं और सोच में पड़ गए हैं कि कहीं भोजपुरी क्वीन में गुपचुप शादी तो नहीं रचा ली।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Deepika Padukone! क्या शादी के 5 साल बाद Deepveer के घर गूंजने जा रही किलकारी?
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी पोस्ट देखने के लिए फैंस भी बेकरार रहते हैं। इस बीच आम्रपाली ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
वीडियो में आम्रपाली अपनी किलर अदाएं दिखा रही हैं। हालांकि फैंस की नजरें उनकी मांग में लगे सिंदूर पर जाकर अटक गईं। एक्ट्रेस की मांग में लगा सिंदूर देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि कहीं एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी तो नहीं रचा ली। हालांकि इन खबरों पर एक्ट्रेस का अबतक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की डेटिंग की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। हालांकि डेटिंग की खबरों को दोनों ही महज अफवाह बताते आए हैं। निरहुआ भी साफ कर चुके हैं कि वो और आम्रपाली सिर्फ दोस्त हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। आम्रपाली दुबे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों वेब सीरीज ‘पूर्वांचल’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में बैक टू बैक कई फिल्में हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।