कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह? जिनसे 6 साल पहले ही सिंगर का हो गया था तलाक

Badshah First Wife: बादशाह एक बार फिर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं. दूसरी पत्नी संग भी सिंगर का तलाक हो रहा है. वहीं इस बीच सिंगर की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह भी चर्चाओं में आ गई हैं. चलिए जानते हैं आखिर जैस्मनी मसीह कौन हैं.

Badshah first wife jasmine masih

(Pic Credit- Instagram) चर्चाओं में आईं बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह

Badshah First Wife: रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. 5 महीने पहले हुई सिंगर की दूसरी शादी भी टूट गई है. हाल ही में पोस्ट शेयर कर बादशाह ने ऐलान किया है कि वो अपनी दूसरी पत्नी ईशा रिखी से तलाक लेने जा रहे हैं. वहीं जुलाई से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थी, वहीं अब दोनों की तलाक की खबरें कंफर्म हो गई हैं. दूसरे तलाक के बीच बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह भी चर्चाओं में आ गई हैं. बादशाह के फैंस उनकी पहली एक्स वाइफ के बारे में डिटेल में जानना चाहते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर बादशाह की पहली पत्नी कौन हैं.

विज्ञापन

कौन हैं जैस्मीन मसीह?

बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं, लेकिन अब वो लंदन में रह रही हैं. ईशा मीडिया और लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं और लंदन में अपने परिवार के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. बादशाह की मुलाकात जैस्मीन से एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी. जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. साल 2012 में दोनों ने ईसाई रीति-रिवाजों से एक-दूसरे का हाथ थाम लिया और शादी कर ली. साल 2017 में दोनों ने एक बेटी का वेलकम किया. हालांकि इसके बाद दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी. शादी के 8 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. साल 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया.

विज्ञापन

क्यों हुआ था तलाक?

बादशाह और जैस्मीन की बेटी का नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. वहीं जेसेमी अपनी मां जैस्मीन के साथ ही लंदन में रहती है. बादशाह से शादी करने के बाद जैस्मीन ने खुद को लाइमलाइट से दूर कर लिया था और वो मीडिया के सामने भी कभी दिखाई नहीं दीं. वहीं बादशाह ने एक इंटरव्यू में जैस्मीन संग अपनी शादी पर बात की थी. रैपर ने कहा था कि जैस्मीन लंदन में ही पली-बढ़ी हैं और वो शादी में एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं, ये ही वजह है कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया.

विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहती हैं जैस्मीन

वहीं बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह तब चर्चाओं में आई थीं जब बादशाह ने 5 महीने पहले ईशा रिखी से दूसरी शादी रचाई थी. ईशा और बादशाह की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिसके बाद ही बादशाह के फैंस को भी ईशा संग उनकी शादी का पता चला था. इसके बाद से बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह का नाम भी लाइमलाइट में आ गया था. हालांकि जैस्मीन ने आज तक किसी भी मीडिया पर्सन को इंटरव्यू नहीं दिया है और ना ही कभी बादशाह संग अपने रिश्तों पर बात की है. वहीं अब पहली पत्नी के बाद बादशाह दूसरी पत्नी ईशा रिखी से भी तलाक ले रहे हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ