Toxic Worldwide Collection: 'टॉक्सिक' ने 6 दिनों में 300 करोड़ किए पार, जानें फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Toxic Worldwide Collection: यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने 6 दिनों में 300 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. चलिए जानते हैं अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर ली है.

toxic box office collection day 6

(Pic Credit- Instagram) यश की 'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में 300 करोड़ किए पार

Toxic Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कमाई की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट ने फैंस को खूब एंटरटेन किया है और ये ही वजह है कि फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि फिल्म की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली है. लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ती देखने को मिलेगी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ ने 6 दिनों में कितनी कमाई की?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन फिल्म ने 7.45 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज छठे दिन 13,400 रहे. जबकि 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ की कमाई की थी. वहीं छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धड़ाम आकर गिरी. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में फिल्म ने 6 दिनों में 221.55 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 264.80 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 304.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार करती हुई दिखाई देगी. हालांकि वीक डेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है लेकिन वीकेंड पर मेकर्स एक बार फिर से मालामाल होते दिखाई देंगे.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो यश के साथ-साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. यश के एक्शन सीन्स ने फैंस का दिल जीत लिया है और यश के साथ-साथ नयनतारा भी एक्शन सीन्स में कमाल की दिखाई दीं. फैंस को नयनतारा का एक्शन अंदाज काफी पसंद आ रहा है. वहीं कियारा आडवाणी की जोड़ी भी यश के साथ काफी कमाल की लग रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ