टीवी से बॉलीवुड तक में पहचान बनाने वाले एक्टर राम कपूर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपनी पहचान टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से बनाई थी. इस शो में राम कपूर ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बना लिया था. इसके बाद वो 'उड़ान', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'मेरे डैड की मारुति' और हमशक्ल्स जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: सनी देओल ‘बंटवारा 1947’ के बाद एक और फिल्म में एक्शन सीन्स करते नजर आने वाले हैं. एक्टर की ‘घातक 2’ का हर किसी को इंतजार है, लेकिन फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म किया है कि ‘घातक 2’ तो नहीं आ रही है लेकिन सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म में घातक अंदाज में ही नजर आएंगे. डायरेक्टर ने आगे कहा कि इसमें किरदार वही होगा लेकिन वो बनारस का रहने वाला होगा. हालांकि अभी तक फिल्म का टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इसके बाद भी सनी देओल के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
राम कपूर का जन्मदिन
टीवी से बॉलीवुड तक में पहचान बनाने वाले एक्टर राम कपूर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपनी पहचान टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से बनाई थी. इस शो में राम कपूर ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बना लिया था. इसके बाद वो ‘उड़ान’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘मेरे डैड की मारुति’ और हमशक्ल्स जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Toxic Worldwide Collection: ‘टॉक्सिक’ ने 6 दिनों में 300 करोड़ किए पार, जानें फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यश की ‘टॉक्सिक’ की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन फिल्म ने 7.45 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज छठे दिन 13,400 रहे. भारत में फिल्म ने 6 दिनों में 221.55 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 264.80 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 304.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार करती हुई दिखाई देगी. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.
सनी देओल 'बंटवारा 1947' के बाद एक और फिल्म में एक्शन सीन्स करते नजर आने वाले हैं. एक्टर की 'घातक 2' का हर किसी को इंतजार है, लेकिन फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म किया है कि 'घातक 2' तो नहीं आ रही है लेकिन सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म में घातक अंदाज में ही नजर आएंगे. डायरेक्टर ने आगे कहा कि इसमें किरदार वही होगा लेकिन वो बनारस का रहने वाला होगा. हालांकि अभी तक फिल्म का टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इसके बाद भी सनी देओल के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.









