टीवी सीरियल से स्टार बना ये सितारा, फिर फिल्मों में जमाई धाक! 'लॉक-अप' में बंद हो दिखाई असली पहचान

टीवी से बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाले एक एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने ऑडियंस के दिलों पर खूब राज किया है. हाल ही में वो एक शो में नजर आए और इस शो में उनकी असली पर्सनैलिटी देखने को मिली, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सितारे की बात कर रहे हैं.

ram Kapoor birthday

(Pic Credit- instagram) वो सितारो जिसने टीवी से बॉलीवुड तक बनाई पहचान

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है. अपने टैलेंट के दम पर इन सितारों ने वो मुकाम हासिल किया जिसका सपना हर न्यूकमर देखता है. आज हम जिस सितारे की बात करने जा रहे हैं वो एक टीवी शो से बॉलीवुड के स्टार बन गए थे और बाद में इस सितारे ने बॉलीवुड फिल्मों में भी धाक जमाई. हाल ही में इस सितारे की असली पहचान तब बाहर आई जब वो ‘लॉक-अप’ में नजर आए. जी हां हम राम कपूर की बात कर रहे हैं. आज एक्टर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्टर की लाइफ के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

राम कपूर ने इन शोज से बनाई पहचान

राम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से ही की थी. साल 1997 में एक्टर सबसे पहले ‘न्याय’ सीरियल में नजर आए थे. हालांकि इस शो से टीवी इंडस्ट्री में एक्टर को कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी. इसके बाद एक्टर ‘कसम से’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘बसेरा’ और ‘जोड़ी कमाल की’ जैसे शोज में नजर आए. इन शोज की वजह से राम कपूर को इंडस्ट्री में पहचान मिली. एक्टर की लाइफ में स्टारडम की शुरुआत तब हुई जब साल 2011 में उनका फेमस शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ आया.

विज्ञापन

एक शो ने बनाया स्टार

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ टीवी सीरियल इतना पॉपुलर हो गया था कि इस शो से राम कपूर घर-घर में फेमस हो गए थे. वहीं इस शो में राम कपूर के साथ साक्षी तंवर भी लीड रोल में नजर आई थीं. इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था और दोनों ने ऑडियंस के दिलों में अलग जगह बना ली थी. वहीं टीवी में पहचान बनाने से पहले भी राम कपूर फिल्मों में नजर आ चुके थे. साल 2001 में राम कपूर ने ‘मानसून वेडिंग’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार छोटा ही था.

विज्ञापन

फिल्मों में भी आए नजर

वहीं राम कपूर और भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इनमें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘हमशकल्स’, ‘थप्पड़’, ‘नीयत’, ‘युद्ध्रा’, ‘माई’, ‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘बहुत हुआ सम्मान’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. वहीं हाल ही में एक्टर नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आए. इस शो में राम कपूर की असली पहचान देखने को मिली थी. वहीं इस शो में फैंस ने राम कपूर के गेम को काफी पसंद किया और उनकी पर्सनैलिटी भी फैंस को खूब पसंद आई. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने राम कपूर के गेम की खूब तारीफ भी की. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ