कब और कहां देखें रोहित शर्मा का डेब्यू शो 'फैमिली फुल हाउस'? 'हिटमैन' का दिखेगा नया अंदाज

Rohit Sharma Tv Debut: क्रिकेटर रोहित शर्मा टीवी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनके अपकमिंग रियलिटी शो का प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें वो अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं उनके इस शो की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं ये शो कब और कहां देख सकते हैं.

rohit sharma tv debut

(Pic Credit- Instagram) टीवी पर डेब्यू कर रहे हैं रोहित शर्मा

Rohit Sharma Tv Debut: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. क्रिकेट की पिच के बाद अब रोहित शर्मा टीवी पर अपने फैंस को शो से एंटरटेन करते नजर आएंगे. हाल ही में अपकमिंग शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें रोहित शर्मा भी इसमें नजर आ रहे हैं. शो का प्रोमो देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. इस शो के जरिए पहली बार फैंस रोहित शर्मा को रियलिटी शो होस्ट करते देखेंगे. वहीं प्रोमो के साथ शो की रिलीज डेट से भी पर्दा हट चुका है. चलिए जानते हैं ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ शो कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा का डेब्यू शो

क्रिकेटर रोहित शर्मा के फैंस उनके अपकमिंग और डेब्यू शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस शो को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. शो के अनाउंसमेंट प्रोमो में रोहित शर्मा के फैंस उनसे बारी-बारी मिल रहे हैं और उनका फेमस डायलॉग ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा’ बोलने के लिए कह रहे हैं. वहीं तंग आकर रोहित शर्मा बोलते हैं कि 1-2 लाइन मुंह से क्या निकली तो वायरल हो गईं और लोग दीवाने हो गए अब पूरा शो आ रहा है पता नहीं क्या होगा.

विज्ञापन

कब और कहां देखें शो?

रोहित शर्मा का ये शो 19 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है. वहीं इस शो को आप सोनी चैनल और सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इस शो को सभी उम्र की ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. वहीं रोहित शर्मा के इस शो से जुड़े फॉर्मेट की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि अभी शो शुरू होने में 19 दिन बचे हैं तो मेकर्स इस शो से जुड़ी जानकारी ऑडियंस को धीरे-धीरे देते नजर आएंगे. फिलहाल तो रोहित शर्मा के शो के अनाउंसमेंट प्रोमो ने ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

अलग अंदाज में दिखेंगे रोहित शर्मा

वहीं बता दें रोहित शर्मा ने इससे पहले कोई भी रियलिटी शो होस्ट नहीं किया है. इससे पहले उन्होंने सिर्फ क्रिकेट की पिच पर ही अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से ऑडियंस का दिल जीता है. वहीं अब क्रिकेट की पिच को छोड़ रोहित शर्मा टीवी पर अपने फैंस को अपने नए-नवेले गेम शो से इंप्रेस करते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर भी रोहित शर्मा के अपकमिंग रियलिटी शो का प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. प्रोमो देखकर ये भी तय है कि रोहित शर्मा का इस शो में अलग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं. फैंस रोहित शर्मा के फनी अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ