'इंसान मौत से नहीं…', सत्ता और अपराध की दुनिया में भिड़ेंगे प्रतीक-अरशद , 'घमासान' फिल्म का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

एक्टर अरशद वारसी और प्रतीक गांधी की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘घमासान’ (Ghamasaan) का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है. मूवी का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आइए जानते है कि यह मूवी कब रिलीज होने वाली है.

Ghamasaan, arshad warsi

अरशद वारसी और प्रतीक गांधी की फिल्म 'घमासान' ट्रेलर हुआ रिलीज. (PIC-Zee 5. Youtube)

अरशद वारसी ने हाल ही ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरा था, एक्टर प्रितम एंड पेड्रो सीरीज में नजर आए थे. अरशद एक बार फिर ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरने आ रहे हैं. इस बार एक्टर के साथ प्रतीक गांधी में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस बार दोनों एक्टर एक क्रिमिनल ड्रामा लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है.

विज्ञापन

इस ट्रेलर में अरशद वारसी काफी खतरनाक रोल में नजर आ रहे हैं, तो वहीं प्रतीक गांधी एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि एक्टर की यह मूवी सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘घमासान’ (Ghamasaan) है.

विज्ञापन

कैसा है अरशद वारसी की घमासान का ट्रेलर?

फिल्म ‘घमासान’ (Ghamasaan) में एक्टर अरशद वारसी के साथ प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi), और इशिता दत्ता (Ishita Dutta) अहम किरदार में नजर आई है. इस मूवी के ट्रेलर में आपको सिर्फ एक्शन और सत्ता, पावर और पुलिस के बीच की कहानी देखने को मिलती है. ‘घमासान’ का ट्रेलर 26 अगस्त को यूट्यूब चैनल ‘जी 5’ Zee 5 और ‘जियो स्टूडिय’ Jio Studios पर जारी किया गया है. मूवी का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, खौफ का कानून या कानून का खौफ? इतना ही नहीं आगे लिखा, जैसे-जैसे महाराज का साम्राज्य आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे ही आदित्य सिंह आखिरी मुकाबले की तैयारी शुरू कर देता है.

विज्ञापन

ट्रेलर की शुरुआत एक गीत से होती है, जिसके बोल हैं, ‘कटारी को मारे कोको वीर रहे ललकार’. इसके तुरंत बाद एक जबरदस्त डायलॉग सुनाई देता  है, महाराज के कान रावण से भी डबल हैं साहब… इस मूवी में अरशद वारसी ने महाराज का किरदार निभाया है, जो एक जंगल में 25 सालों से रह रहा होता है. ट्रेलर में उनका एक दमदार डायलॉग आता है, जिसमें वो कहते हैं, ‘इंसान मौत से नहीं डरात डर से डरात है’. घमासान का ट्रेलर देखने के बाद ही समझ में आ रहा है कि यह मूवी ओटीटी पर अपना कब्जा जमा सकती है.

विज्ञापन

कब और कहां रिलीज होगी ‘घमासान’?

‘घमासान’ (Ghamasaan) फिल्म को तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है, तो वहीं इस मूवी को ज्योति देशपांडे, पीयूष सिंह, अभयानंद सिंह, सौरभ गुप्ता और अश्विनी चौधरी के द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है. अरशद वारसी और प्रतीक गांधी की यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 Zee 5 पर स्ट्रीम होने वाली है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ