बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिर रही यश की 'टॉक्सिक' की कमाई, सोमवार को 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई फिल्म

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए जानते हैं कि मूवी ने आज यानी सोमवार को कितने कलेक्शन किया है.

toxic film, yash

यश की 'टॉक्सिक' ने सोमवार को कितने का किया कलेक्शन (PIC- KVN PRODUCTIONS. Youtube)

विज्ञापन

Toxic Box Office Collection Day 6: यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि मूवी ने काफी शानदार ओपनिंग की थी. मूवी की ओपनिंग को देखने के बाद हर कोई यह सोच रहा था कि यह मूवी यश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना लेगी. लेकिन हालिया फिल्म के कलेक्शन को देखने के बाद यह समझ में आ रहा है कि यह मूवी यश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएगी.

यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी में यश ने काफी शानदार एक्शन किया है. लेकिन यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई है. फिल्म को रिलीज हुए आज 6 दिन हो चुके हैं और मूवी की कमाई लगातार गिरती जा रही है.

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी ने तीसरे दिन 27.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और फिल्म चौथे दिन 25.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यश की मूवी ने पांचवे दिन 23 करोड़  रुपये छापे थे. हालांकि, आज मूवी को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और यह मूवी छठे दिन खबर लिखे जाने तक 6.18 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.

आपको बता दें कि ‘टॉक्सिन’ ने 6 दिन में भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 263.24 करोड़ रुपये का रहा है, तो वहीं मूवी ने नेट कलेक्शन में 220.28 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु. यश की मूवी ‘टॉक्सिक’ ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी और कन्नड़ भाषा में किया है. लेकिन इस मूवी की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यश की फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है कि नहीं.

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ स्टार कास्ट

‘टॉक्सिक’ मूवी के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, काइल पॉल और विकास राय अहम किरदार में नजर आए है. लेकिन मल्टीस्टारर से सजी यह मूवी दर्शकों को कुछ खास  पसंद नहीं आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ