मशहूर टीवी एक्ट्रेस को हुई जेल, इस आरोप में पाई गईं दोषी

Actress Sentenced to imprisonment: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कन्नड़ फिल्म उद्योग की जानी-मानी अभिनेत्री पद्मजा राव को हाल ही में चेक बाउंस होने के मामले में दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने अभिनेत्री को इस मामले में तीन महीने की सजा सुनाई गई है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

Actress Sentenced to imprisonment

Actress Sentenced to imprisonment

विज्ञापन

Actress Sentenced to imprisonment: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल कन्नड़ फिल्म उद्योग की जानी-मानी अभिनेत्री पद्मजा राव को हाल ही में चेक बाउंस होने के मामले में दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने अभिनेत्री को इस मामले में तीन महीने की सजा सुनाई गई है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

एक्ट्रेस ने लिए थे 40 लाख रुपये उधार

दरअसल ये मामला साल 2020 में शुरू हुआ था जब वीरू टॉकिज के मालिक वीरेंद्र शेट्टी ने पद्मजा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनसे 40 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके बदले में उन्होंने अपनी तरफ से चेक दिया था। वीरेंद्र शेट्टी ने दावा किया कि ये चेक बाउंस हो गया था और इसके तुरंत बाद पद्मजा को लीगल नोटिस भेजा गया था जिसका जवाब उन्हें 15 दिनों के अंदर देना था।

विज्ञापन

पद्मजा ने वीरेंद्र शेट्टी के दावे को बताया झूठा

इसके बाद पद्मजा ने पैसे उधार लेने वाली बात को झूठ बताया और कहा कि किसी ने उनका चेक चुराकर नकली साइन करके दिए हैं। उनकी तरफ से ना तो पैसे लिए गए हैं और ना ही चेक किसी को दिया गया है। कोर्ट में इस मामले को लेकर पिछले 4 साल से सुनवाई चल रही थी जिसमें अब कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए एक्ट्रेस को 40 लाख के अलावा 20,000 फाइन के तौर पर देने के लिए कहा है। अदालत ने 17000 रुपये शिकायतकर्ता को देने के लिए और बाकी के 3000 सरकार को देने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को 3 महीने की जेल की सजा भी सुनाई गई है।

पद्मजा राव कन्नड़ टीवी धारावाहिक ‘भाग्यलक्ष्मी’ में अपनी सास की भूमिका के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने इस केस में अपनी ओर से बचाव की कोशिश की। हालांकि, अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद उन्हें दोषी पाया और सजा का ऐलान किया।

विज्ञापन

पद्मजा राव का अब तक का करियर 

पद्मजा राव ने कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन उद्योग में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। उन्होंने “मंगरू माले”, “गालिपाटा”, “पेट्रोमैक्स” और “रॉकी” जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। टेलीविजन पर भी उन्हें अच्छा खासा काम करने का अनुभव है। पद्मजा राव “बेन्कियली अरालिदा हूवू”, “समा रेखेगलु”, “शिखर”, “अरमाने गिली”, “ज्योथे ज्योथेयाली”, “हूवी” और “भाग्यलक्ष्मी” जैसे टीवी सीरियल्स के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ