Amitabh Bachchan Duplicate Firoz Khan Passes Away: सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर आ रही है। जी हां, ‘भाबीजी घर पर हैं!’ फेम और अमिताभ बच्चन की तरह दिखने वाले एक्टर फिरोज खान का निधन हो गया है। फिरोज खान ना सिर्फ अपने काम के लिए जाने जाते थे बल्कि उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तरह दिखने वाला यानी बिग बी का डुप्लीकेट भी कहा जाता था।
सभी दे रहे श्रद्धांजलि
फिरोज ने अमिताभ बच्चन की मिमिक्री और एक्टिंग के लिए भी लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना रखी थी। फैंस को उनका ये टेलेंट बेहद पसंद था। अब जैसे ही उनके निधन की खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया। ना सिर्फ एक्टर के फैंस बल्कि ‘भाबीजी घर पर हैं!’ की टीम और शो के दर्शक भी उनके निधन से बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि फिरोज खान ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है।
कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है। हालांकि फिरोज में हमेशा कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ से पहचाना जाता है। इस शो के अलावा फिरोज को ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘साहब बीबी और बॉस’, ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ और ‘शक्तिमान’ जैसे शो के लिए भी पहचाना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि फिरोज को सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट गाने ‘थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे’ सहित कई फिल्मों में उनके काम के लिए भी सराहा गया है।
दीपेश भान का भी हो चुका है निधन
बता दें कि सोशल मीडिया पर भी फिरोज के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। जी हां, इंस्टाग्राम पर एक्टर को 109K पर इतने लोग फॉलो करते हैं। हालांकि अगर एक्टर के वीडियो की बात करें तो उनके वीडियो पर अच्छे खास व्यूज आते हैं। बताते चलें कि फिरोज खान से पहले ‘भाबीजी घर पर हैं!’ सीरियल में ‘मलखान’ का रोल निभाने वाले ‘दीपेश भान’ का भी हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। जब दीपेश भान ने दुनिया को अलविदा कहा था तब भी फैंस के चेहरे उतर गए थे। उस वक्त भी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई थी।
यह भी पढ़ें- खराब तबीयत, उतरा चेहरा… फिर भी नहीं तोड़ा फैन का दिल, Shahrukh Khan की जिंदादिली का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines