'वो मेरी फेवरेट…', जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी; वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

Parineeti Chopra on Rift Rumours with Jennifer Winget: परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट की अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. वहीं अब इन खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है. साथ ही वायरल वीडियो पर भी रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

parineeti chopra jennifer winget

परिणीति चोपड़ा ने जेनिफर संग अनबन की खबरों पर किया रिएक्ट (pic credit- instagram)

Parineeti Chopra on Rift Rumours with Jennifer Winget: परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ सीरीज रिलीज हुई है. सीरीज की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट के बीच अनबन की खबरें वायरल हो गईं. वहीं अब परिणीति चोपड़ा ने जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही वायरल वीडियो पर भी रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर अनबन की खबरों को गलत ठहराया है. चलिए आपको भी बताते हैं परिणीति चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा.

विज्ञापन

क्या बोलीं परिणीति चोपड़ा?

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘जेनी और मैंने पिछले दो दिन खुद को पत्रकार कहने वालों के कुछ बहुत ही “क्रिएटिव” वीडियो देखने में बिताए हैं. और पता है क्या? असल में मजा तो आप लोगों का ही बन गया क्योंकि हम तो बस जोर-जोर से हंसते ही रहे. आपकी ये बेतुकी बातें आपको बस मूर्ख साबित करती हैं. जेनी मेरी फेवरेट है और हमेशा रहेगी. ‘शक’ में भी वो मेरी फेवरेट थी और वो कितनी शानदार कलाकार है. जो लोग कुछ मिनट की शोहरत के लिए विवाद खड़े कर रहे हैं, उनसे बस इतना ही कहूंगा कि अपनी जिंदगी में कुछ और काम करने की कोशिश क्यों नहीं करते? खैर, मनोरंजन के लिए शुक्रिया. हमें सच में थोड़ा हंसने की जरूरत थी.’

विज्ञापन

जेनिफर ने भी किया था रिएक्ट

वहीं परिणीति चोपड़ा से पहले जेनिफर विंगेट ने भी इस मामले पर बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि परिणीति चोपड़ा के साथ उनका कोई विवाद नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में तो सिर्फ जश्न ही देखने को मिल रहा है. इस पार्टी में सीरीज के सभी सितारे शामिल हुए थे. हम लोगों ने काफी एन्जॉय भी किया. वहीं जब ऑनलाइन पर इस वायरल वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हुईं तो उन्होंने कहा कि टीम के सभी सदस्यों के बीच सब ठीक है और सबके बीच अच्छी बॉन्डिंग है.

विज्ञापन

वायरल हो रहा था वीडियो

बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें ‘शक’ सीरीज की स्टारकास्ट केक कट करती नजर आ रही है. इस दौरान परिणीति चोपड़ा आगे खड़ी हैं और जेनिफर विंगेट उनके पीछे हैं. इस वीडियो के बाद से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें तेज हो गईं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं अब दोनों ही एक्ट्रेसेस ने इस वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए क्लियर कर दिया है कि दोनों के बीच सब ठीक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ