WWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने, नए लीडर से होगी भयानक जंग!

WWE में रोमन रेंस मौजूदा समय में जबरदस्त काम कर रहे हैं. बतौर चैंपियन उन्होंने अपना दम दिखाया है. उनके लिए कंपनी ने बड़े प्लान बनाए हैं. WWE Royal Rumble 2027 में उनके संभावित विरोधी को लेकर खास अपडेट सामने आया है.

Roman Reigns

रोमन रेंस को कौन देगा टक्कर? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. 2012 से लगातार वो काम कर रहे हैं. आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. 2026 में भी वो छाए हुए हैं. रोमन अभी तक एक्टिव रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उनका टाइटल रन शानदार रहा है. बड़े रेसलर्स को वो हरा चुके हैं. रोमन के लिए कंपनी ने बड़े प्लान बनाए हैं. अब उनके WWE Royal Rumble 2027 विरोधी का संभावित नाम भी सामने आ गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2027 में किससे होगा रोमन का मैच?

आप जानते हैं कि मौजूदा समय में ब्लडलाइन की राइवलरी रॉयस कीज के 946 ग्रुप के साथ चल रही है. दोनों टीमों के बीच काफी तनाव चल रहा है. पिछले हफ्ते इनके बीच ब्रॉल भी हुआ था. रोमन रेंस ने सही मौके पर आकर अपने भाइयों को बचाया था. खैर इन दोनों टीमों के अगले महीने सर्वाइवर सीरीज में भिड़ना तय है. इनके बीच वॉरगेम्स मैच तय किया जाएगा. इनकी राइवलरी वहीं पर खत्म नहीं होने वाली है. कीज चैंपियनशिप जीतने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं.

विज्ञापन

Boozer ने सोशल मीडिया पर Royal Rumble 2027 में रोमन रेंस के विरोधी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. रिपोर्ट के अनुसार एरिजोना में होने वाले Royal Rumble 2027 में रोमन की टक्कर रॉयस कीज के साथ हो सकती है. दोनों के बीच सिंगल मुकाबला होगा. इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. कीज ने हाल ही में अपना खतरनाक ग्रुप बनाया है. कार्मेलो हेज भी उसमें शामिल हो गए हैं. कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि कीज को पुश दिया जाएगा. रोमन के साथ उनकी राइवलरी होने से काफी फायदा आगे जाकर मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: WWE ने अचानक Crown Jewel 2026 का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप!

विज्ञापन

रोमन का टाइटल रन रहा है शानदार

रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. तब से वो चैंपियन बने हुए हैं. वो जेकब फाटू को दो बार हरा चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने सैथ रॉलिंस, एलए नाइट और पेंटा को मात दी है. पेंटा और नाइट ने उन्हें अच्छी टक्कर दी है. एक बढ़िया बात ये रही है कि रेंस ने सभी मैचों में अकेले दम पर जीत हासिल की है. इस बार रेंस के भाइयों ने उनकी मदद नहीं की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ