'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', जामिया के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह तो बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो जारी करके खुद को दिमागी नक्सल बताया तो केंद्रीय मंत्री ने वीडियो को री-शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा और उन्हें देश के लिए खतरनाक बताया. एक्टर और मंत्री के वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

naseeruddin shah | kiren rijiju | dimagi naxal

नसीरुद्दीन शाह ने जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का समर्थन करते हुए वीडियो जारी किया है. CREDIT: IMDB /X(Kiren Rijiju)

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो आज सियासी और सिनेमा जगत के गलियारों में काफी सुर्खियों में हैं. एक्टर ने दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के मामले को लेकर जारी वीडियो में खुद को दिमागी नक्सली बताया था. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्टर का वीडियो शेयर करके निशाना साधा है और उन्हें बेहद खतरनाक बताया है. उनकी सोच को भारत और लोकतंत्र के लिए हानिकारक बताया है. एक्टर ने खुद के दिमागी नक्सली होने पर गर्व जताया था और केंद्री सरकार पर सवाल उठाते हुए चेतावनी भी दी थी. लेकिन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि नसीरुद्दीन शाह खतरनाक दिमागी नक्सली हैं. एक्टर और केंद्रीय मंत्री दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ