'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती, CEC के खिलाफ लाएंगे 'जनता का महाभियोग'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को संसद भंग कर बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की खुली चुनौती दी है. विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘पब्लिक इंपीचमेंट’ लाने की तैयारी में है. वहीं माकपा नेता वृंदा करात ने भी वाराणसी और नागपुर के नतीजों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है.

Mallikarjun Kharge, PM Narendra Modi, Ballot Paper Election, Gyanesh Kumar, INDIA Bloc

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को संसद भंग कर बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की खुली चुनौती दी है. Credit: ANI

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें साहस है, तो वे संसद भंग करके बैलेट पेपर पर दोबारा लोकसभा चुनाव कराएं. इसके साथ ही खरगे ने ऐलान किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कामकाज के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ‘पब्लिक इंपीचमेंट’ (जनता का महाभियोग) लाएगा. समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को जानबूझकर खत्म करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद एक मंच पर इकट्ठा होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर-तरीकों पर अपनी बात रखेंगे. खरगे के मुताबिक, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘अगर हिम्मत है तो संसद भंग करके चुनाव कराएं’

बैलेट पेपर पर चुनाव की मांग को लेकर हो रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “वे बैलेट पेपर की मांग का मजाक उड़ा रहे हैं. अगर इतनी ही हिम्मत है, तो संसद भंग कर दीजिए और बैलेट पेपर पर चुनाव करवा कर दिखाइए.” खरगे ने आगे कहा कि छोटे चुनावों में जीत से जनता की बुनियादी समस्याएं हल नहीं होतीं. उन्होंने कहा, “आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. इन सब को किनारे रखकर यह कहा जाता है कि कांग्रेस कहीं नजर नहीं आती. एक समय ऐसा भी था जब पूरी संसद में भाजपा के पास सिर्फ दो सीटें थीं, तो क्या हम उसी बात को बार-बार दोहराते रहें?”

वृंदा करात ने याद दिलाए वाराणसी और नागपुर के नतीजे

दूसरी ओर, माकपा (CPI-M) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने भी पीएम मोदी के बयानों पर सवाल उठाए. उन्होंने वाराणसी और नागपुर के विधान परिषद (MLC) चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भाजपा दो एमएलसी सीटें हारी थी. वहीं आरएसएस के मुख्यालय वाले शहर नागपुर में भी उनका प्रत्याशी हार गया था. उन्होंने भाजपा को चुनावी व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ न करने की चेतावनी दी. यह पूरा सियासी टकराव तब शुरू हुआ जब पीएम मोदी ने चार राज्यों में विधान परिषद चुनावों में एनडीए की जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस पर तंज कसा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ