IND vs NZ: चौथे T20I मुकाबले में बेंच पर बैठ सकते हैं 5 खिलाड़ी, स्टार खिलाड़ी का बाहर बैठना तय

IND vs NZ: ईडन पार्क ऑकलैंड में टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाने वाला है. टीम इंडिया अपनी विजय रथ को आगे बढ़ाना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम अब सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. जिसके कारण ही चौथे मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team में दिख सकता है बड़ा बदलाव (Pic Credit- ANI)

 

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज अब तक बहुत ही खास रहा है. भारतीय टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया के टी-20 सीरीज जीतने के कारण ही अब खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम पर दबाव बहुत ही हावी नजर आ रहा है. जिसका असर मैदान पर भी साफ दिख रहा है. ऐसे में इसका फायदा उठाकर टीम इंडिया चौथा मुकाबला भी जीतना चाहेगी. जिसके कारण कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर 5 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर ही बिठाने वाले हैं. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव2 / 6

अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव इस सीरीज में अब तक बेंच पर ही बैठे नजर आए हैं. चौथे मुकाबले में भी उनको बेंच पर है बैठना पड़ सकता है. ईडन पार्क का स्टेडियम छोटा है, ऐसे में इस मैदान पर स्पिनर को खिलाने का रिस्क कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर बिल्कुल भी नहीं लेना चाहेंगे. नमन धीर को ही मौका मिलने वाला है.  (Pic Credit- Kuldeep Yadav Instagram) 

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती3 / 6

स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी अब तक बाहर ही बैठना पड़ा है. न्यूजीलैंड में टीम मैनेजमेंट बिना मुख्य स्पिनर के ही उतरने वाली है. अक्षर पटेल को ही चौथे टी-20 मुकाबले में भी मौका दिया जाएगा. ऐसे में चक्रवर्ती को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. वरुण को अब श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में ही शायद खेलने का मौका मिले.  (Pic Credit- Varun Chakravarthy Instagram) 

मयंक यादव

मयंक यादव 4 / 6

तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी चौथे टी-20 मुकाबले में बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. मयंक यादव को पहले टी-20 मुकाबले में मौका मिला था. लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. जिसके कारण ही उनकी जगह प्रिंस यादव को खेलने का मौका मिला. प्रिंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में वो ही अगले मुकाबले में भी खेलने वाले हैं.   (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे 5 / 6

ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी बाहर ही बैठना पड़ सकता है. नीतीश कुमार रेड्डी लगातार बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें ही आगे भी खिलाने वाली है. ऐसे में शिवम दुबे को भी फिलहाल अपनी बारी का लंबा इंतजार करना होगा. दुबे को आखिरी मुकाबले में हालांकि टीम मैनेजमेंट मौका दे सकती है.  (Pic Credit- ani) 

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 6 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मुकाबले में बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. लेकिन उसके बाद भी चौथे टी-20 मुकाबले में उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है. ईशान किशन अब फिट हो गए हैं. ऐसे में उनके फिट होने के बाद सूर्यवंशी को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन