Apoorva Mukhija के नए बयान पर देशभर में थू-थू! India’s Got Latent में कहलाई ‘कलेशी औरत’

India’s Got Latent Controversy: रिबेल किड के नाम से फेमस अपूर्वा मुखीजा ने एक और विवादित बयान दे दिया जिसके बाद वो मुश्किलों में आ गई हैं।

India's Got Latent Controversy

India's Got Latent Controversy

विज्ञापन

India’s Got Latent Controversy: रिबेल किड और कलेशी औरत के नाम से फेमस सोशल इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा इन दिनों समय रैना के शो में दिए गए विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। रणवीर अल्लाहबादिया के साथ-साथ अपूर्वा के शब्दों को लेकर भी इंटरनेट पर उनकी जमकर क्लास लगाई जा रही है। साथ ही इस मामले को लेकर उनके खिलाफ केस भी हो गया है जिस सिलसिले में उन्होंने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। हालांकि अब अपूर्वा अपने एक और कॉन्ट्रोवर्शियल बयान के चलते सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में ये कमेंट करके एक नई मुसीबत खुद के लिए खड़ी कर ली है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

अपूर्वा ने कन्नड़ समुदाय पर दिया विवादित बयान 

अपूर्वा ने कन्नड़ समुदाय और बेंगलुरु के बारे में की गई अपनी अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर विवादों में आ गईं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने ब्रिफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कन्नड़ लोगों और बेंगलुरु के बारे में नफरत भरे शब्द कहे। उन्होंने कन्नड़ भाषा के कारण कन्नड़ लोगों को नापसंद करने की बात की और यहां तक कि ये दावा कर दिया कि ‘कन्नड़ियों की आत्मा नहीं होती।’ ये बयान ना सिर्फ एक पूरी समुदाय के प्रति अपमानजनक था, बल्कि ये उनकी छोटी सोच और जानकारी की कमी को भी उजागर करता है।

सोशल मीडिया पर फिर हो रहीं ट्रोल

सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर रिबेल किड के खिलाफ नेगेटिव प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स ने उनकी टिप्पणी की निंदा करते हुए कड़ी आलोचना की है और उन्हें जवाबदेह ठहराने की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह, व्यक्तिगत प्रचार! मैंने बेंगलुरु में समय बिताया है और वहां के लोगों की मेहमाननवाजी को आज भी याद करता हूं। तुम कहां से हो, देवी?’ वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘बेंगलुरु के ज्यादातर लोग उसके जैसा नहीं सोचते! वैसे भी, वो अब अपनी बकवास के लिए भुगतान कर रही है।’

विज्ञापन

इस तरह की टिप्पणियों से ये साफ हो गया है कि रिबेल किड की सोच और बयान समाज में नफरत और भेदभाव फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं, जबकि बेंगलुरु और कन्नड़ लोग अपनी संस्कृतियों और परंपराओं में गर्व महसूस करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ