Celebrity MasterChef के 5 स्ट्रॉन्ग सेलेब्स को किसकी लगी 'नजर'? हर डिश से जज नाखुश

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में आज हम आपको उन 5 स्ट्रॉन्ग सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे जो कुछ दिनों से अपनी कुकिंग से जज को खास इम्प्रेस नहीं कर पा रहे हैं।

celebrity masterchef 5 strongest celebs dipika kakar tejasswi prakash who failed to impress judges by her cooking

Celebrity MasterChef. File Photo

Celebrity MasterChef: सोनी लिव के शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में सेलिब्रिटीज कुक्स के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सेलिब्रिटीज को टफ कम्पटीशन दिया जा रहा है। तीसरे हफ्ते में सेलिब्रिटीज को डबल-ट्रबल टीम चैलेंज दिया गया। इस चैलेंज में एक बार फिर तेजस्वी प्रकाश को निराशा का मुंह देखना पड़ा। जाहिर है कि तेजस्वी शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं लेकिन पिछले कुछ वक्त से वह अपनी कुकिंग से जज को इम्प्रेस नहीं कर पा रही हैं। उनके अलावा भी कुछ स्ट्रॉन्ग सेलिब्रिटीज हैं, जिनकी किस्मत इस वक्त उनका साथ नहीं दे रही है। आइए जानते हैं उनके बारे में…

तेजस्वी प्रकाश

सबसे पहले बात तेजस्वी प्रकाश की करेंगे जिन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के प्रीमियर में अपनी कुकिंग से तीनों जज का दिल जीत लिया था। पिछले हफ्ते से तेजस्वी की हर डिश फीकी पड़ रही है। पिछले हफ्ते खराब डिश बनाने की वजह से एक्ट्रेस को ब्लैक एप्रन चैलेंज में जाना पड़ा था। इस हफ्ते भी तेजस्वी ब्लैक एप्रन चैलेंज से सिर्फ एक कदम दूर हैं। बता दें कि इस चैलेंज में एलिमिनेशन का खतरा रहता है।

कबिता सिंह

कबिता सिंह पहले से यूट्यूब पर अपना कुकिंग शो चलाती आ रही हैं। उनकी कुकिंग से जज भी इम्प्रेस होते हैं। इस हफ्ते कबिता की कुकिंग को शायद किसी की नजर लग गई है। डबल-ट्रबल टीम चैलेंज में हारकर वह ब्लैक एप्रन चैलेंज में पहुंच गई हैं।

निक्की तंबोली

बिग बॉस फेम निक्की तंबोली के लिए सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जर्नी रोलर-कोस्टर जैसी रही है। उनकी डिश तो अच्छी होती है लेकिन टीम चैलेंज में उन्हें हमेशा हार का मुंह देखना पड़ता है। इस बार के चैलेंज में निक्की कैप्टन थीं लेकिन उनकी टीम फैसल शेख की टीम से हार गई।

दीपिका कक्कड़

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को तीसरे हफ्ते के पहले ही चैलेंज में ब्लैक एप्रन मिल चुका है और वह सीधे एलिमिनेशन चैलेंज में पहुंच गई हैं। ये फैंस के लिए भी काफी शॉकिंग है क्योंकि दीपिका इस शो की स्ट्रॉन्ग सेलिब्रिटी कुक हैं। यही नहीं उन्हें दूसरे हफ्ते में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का पहला इम्यूनिटी पिन भी मिला था।

उषा नाडकर्णी

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की सबसे सीनियर सेलिब्रिटी उषा नाडकर्णी भी पिछले कई दिनों से अपनी कुकिंग से जज को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पा रही हैं। उषा पिछले हफ्ते ब्लैक एप्रन चैलेंज में पहुंच गई थीं। हालांकि फैसल शेख और अभिजीत सावंत ने अपने पावर कार्ड से उषा ताई को बचा लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ