Firoz Khan Passed Away: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के डुप्लीकेट और ‘भाबीजी घर पर हैं!’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai!) फेम एक्टर फिरोज खान (Firoz Khan) का निधन हो चुका है। बीते दिन ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। ये खबर उनके चाहने वालों पर कहर बनकर टूटी है। न सिर्फ फैंस के लिए बल्कि उनके साथी कलाकारों के लिए भी अभी तक इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि फिरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर के निधन से सभी को बड़ा झटका लगा है। अपनी कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने सभी के दिल जीत लिए थे।
निधन के बाद आई एक और बुरी खबर
जब भी वो स्क्रीन पर आते थे तो लोगों की हंसी नहीं रूकती थी लेकिन अब इस खबर को पढ़कर उनके चाहने वालों के आंसू नहीं थम रहे हैं। अभी तक फैंस और फिरोज खान के को-स्टार्स उनके निधन पर शोक जता रहे हैं कि इतने में ही एक और बड़ा झटका लग गया है। अब एक्टर के निधन के बाद उनसे जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। इसे सुनकर आपका भी दिल टूट सकता है। ये तो सच है कि अब हम फिरोज खान को अब कभी भी नहीं देख पाएंगे। लेकिन इनकी कुछ यादें थीं जिन्हें लगता है उनकी मौत के बाद मिटा दिया गया है।
गायब हुई एक्टर की बड़ी निशानी
अब फिरोज खान के दुनिया को अलविदा कहते ही उनकी एक निशानी मिटा दी गई है। एक्टर को अब आप सोशल मीडिया पर भी नहीं देख सकेंगे। यानी जो उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो थीं अब फैंस उन्हें देखने के लिए भी तरसने वाले हैं। दरअसल, अब ऐसा लग रहा है कि एक्टर फिरोज खान के इंस्टाग्राम अकाउंट को हटा दिया गया है। दरअसल, जब आप फिरोज खान का नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे तो आपको ‘The link you followed may be broken, or the page may have been removed. Go back to Instagram.’ देखने को मिलेगा।
क्या हो सकती है अकाउंट न दिखने की वजह?
इसका मतलब ये हो सकता है कि एक्टर के परिवार ने या उस शख्स ने जो उनका अकाउंट हैंडल करता है, उनका ये अकाउंट हटा दिया हो। ऐसे में अब फैंस इस बात से मायूस हो गए हैं कि अब उनके सोशल मीडिया पर उनके शेयर किए हुए पुराने पोस्ट भी देखने नसीब नहीं होंगे। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर ये अकाउंट क्यों नहीं दिख रहा है। ये भी हो सकता है कि ये इंस्टाग्राम का कोई ग्लिच हो। अब वजह चाहे जो भी हो लेकिन एक्टर फिरोज खान के निधन के बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट गायब दिखना फैंस को निराश कर रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines