दिल को कमजोर बना सकती हैं आपकी ये 5 आदतें, ध्यान ना देने पर बढ़ जाता है कार्डियोवेस्कुलर बीमारियों का खतरा
Heart Disease Risk Factors: अमेरिकन नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टिट्यूट के अनुसार, रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें हैं जो दिल की सेहत को खराब कर सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आप दिल की दिक्कतों से बचे रह सकते हैं.

Heart Disease: कोरोनरी हार्ट डिजीज यानी दिल की बीमारी का खतरा कुछ रिस्क फैक्टर्स से बढ़ सकता है. ऐसी कुछ आदतें और रोजमर्रा के काम हैं जो हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ा सकते हैं. अमेरिकन नेशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टिट्यूट के अनुसार, रोजमर्रा की कुछ आदतें दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं वो लाइफस्टाइल की आदतें जिनसे बचकर रहने में ही समझदारी होती है.
फिजिकली एक्टिव ना होना
2 / 7फिजिकली एक्टिव ना होने पर या सिडेंटरी लाइफस्टाइल होने पर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रोल और मोटापा बढ़ सकता है जो दिल की सेहत बिगाड़ने में अपना योगदान देते हैं. (Image Credits - Pexels)
शराब का ज्यादा सेवन करना
3 / 7ज्यादा शराब पीने पर दिल की दिक्कतें बढ़ सकती हैं. शराब कॉलेस्ट्रोल और ट्राइग्लाइसेराइड्स लेवल्स को भी बढ़ा सकती है. (Image Credits - Pexels)
पूरी नींद ना लेना
4 / 7नींद की कमी या रोजाना कम नींद लेना सेहत को बिगाड़ने वाला साबित होता है. इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ सकता है जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है. (Image Credits - Pexels)
स्मोकिंग या सेकंडहैंड स्मोकिंग
5 / 7धूम्रपान करना या सेकंडहैंड स्मोकिंग से रक्त धमनियां डैमेज होने लगती हैं. इससे दिल की दिक्कतों में इजाफा होता है. (Image Credits - Pexels)
स्ट्रेस लेना
6 / 7अक्सर ही तनाव लेने की आदत से रक्त धमनियां टाइट होने लगती हैं. इससे दिल की दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए तनाव कम करने की कोशिश करनी चाहिए. (Image Credits - Pexels)
किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
7 / 7मोटापे के शिकार लोगों में, डायबिटीज या ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों में दिल की दिक्कतों का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में इन लोगों को खासतौर से सावधानी बरतनी चाहिए. (Image Credits - Pexels)