IND vs NZ: चौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर, ऑकलैंड का रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान

IND vs NZ: टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का अब तक न्यूजीलैंड दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. पहले मुकाबले में उन्होंने झलक दिखाई थी. लेकिन दूसरे और तीसरे मुकाबले में वो फेल हो गए थे. अब चौथे टी-20 मुकाबले में अय्यर धमाकेदार कमबैक कर सकते हैं.

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer ऑकलैंड में खेल सकते हैं धमाकेदार पारी (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया पहले ही 3-0 से सीरीज को अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में वो अब जीत की लय आगे भी बरकरार करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर इज्जत बचाने के लिए उतरने वाली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऊपर नजरें रहने वाली है. अय्यर इस मुकाबले में कमबैक करना चाहेंगे. 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर कर सकते हैं धमाकेदार वापसी 

न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक खेले गए 3 मैचों में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 18 की औसत से 54 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 110.20 का रहा है. अय्यर बहुत ज्यादा फंसे हुए नजर आ रहे थे. श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन अब तक बहुत ही निराशाजनक रहा है. बतौर कप्तान अय्यर ने अच्छा किया है, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर वो बार-बार फेल हो रहे हैं. ऐसे में चौथे मुकाबले में अय्यर के पास खुद को साबित करने का बहुत ही अच्छा मौका होगा. 

विज्ञापन

ऑकलैंड में अब तक टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. 3 मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर खेला है. उन तीनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. इन 3 मैचों में से 2 मुकाबलों में श्रेयस अय्यर ने बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी की है. ऑकलैंड में अय्यर का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. उन्होंने एक मुकाबले में नाबाद 58 रन बनाए थे. जिसमें उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला था. वहीं दूसरे मुकाबले में 44 रनों की पारी खेली थी. जिसके कारण ही टीम इंडिया को जीत मिली थी. इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल हैं. जिन्होंने ईडन पार्क में 113 रन बनाए थे.  

बाकी खिलाड़ियों ने किया है कमाल का प्रदर्शन

जहां कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं, तो वहीं बाकी के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों ने पिछले मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की थी. इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के भी रन आए हैं. इन तीनों के लगातार रन बनाने के कारण ही टीम इंडिया इस सीरीज में फिलहाल बहुत ही आगे निकल गई है. 

विज्ञापन

एक ही डिपार्टमेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है. गेंदबाजी में टीम इंडिया को और बेहतर प्रदर्शन करना होगी. अगर भारतीय टीम को 5-0 से टी-20 सीरीज जीतनी है, तो गेंदबाजों को भी अब जिम्मेदारी लेनी होगी. चौथे टी-20 मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर बहुत ज्यादा दबाव में रहने वाले हैं. ईशान किशन की टीम में वापसी के बाद टीम मैनेजमेंट को फैसला लेना होगा कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाना है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ