Delhi Power Cut Alert: रोहिणी, मयूर विहार, नरेला समेत दिल्ली के कई इलाकों में 30 अक्टूबर को रहेगा पावर कट! यहां चेक करें आपका एरिया भी तो नहीं शामिल

Delhi Mein 30 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में 30 अक्टूबर को बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है, जिसे लेकर BSES के अंतर्गत BRPL और BYPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. आइए जानते हैं क्यों होगी बिजली कटौती और किन इलाकों में दिखेगा असर?

Delhi Power Cut 30 October 2026

दिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • दिल्ली में 30 अक्टूबर 2026 को BYPL, BRPL और TATA POWER-DDL द्वारा कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी.
  • यह कटौती रखरखाव, अपग्रेडेशन और सिस्टम सुधार कार्यों के लिए की जा रही है, जिसका उद्देश्य बेहतर बिजली आपूर्ति है.
  • बिजली कटौती का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 या 02:00 बजे के बीच रहेगा, कुछ क्षेत्रों में यह सुबह 08:30 बजे से शाम 04:00 या 05:00 बजे तक भी हो सकता है.
  • दरियागंज, चांदनी चौक, कृष्णा नगर, मयूर विहार, पहाड़गंज, जनकपुरी, आर.के. पुरम, साकेत, अलकनंदा, नांगलोई, विकासपुरी, छतरपुर, निजामुद्दीन, मुंडका और मॉडल नगर सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी.

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर आए दिन बिजली से जुड़ा कार्य चलता रहता है, जिसका उद्देश्य दिल्ली के क्षेत्रों में बेहतर और मजबूत बिजली सप्लाई करना है. इस मेंटेनेंस कार्य के चलते दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहती है, जिससे लोगों को असुविधा का भी सामना करना पड़ता है. लेकिन ये कार्य दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए काफी जरूरी है, क्योंकि बढ़ती बिजली खपत के बीच पुरानी बिजली लाइनों को अपग्रेड करना जरूरी है, ताकि दिल्ली के इलाकों में बिजली स्पलाई बेहतर हो सके. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BYPL, BRPL और TATA POWER-DDL ने 30 अक्टूबर के लिए आधिकारिक मंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL, BRPL and TATA POWER-DDL on :- 30-10-2026) जारी कर दिया है, जिसके तहत इन डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. आइए जानते हैं किन इलाकों 30 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली?

विज्ञापन

कहां-कहां 30 अक्टूबर को रहेगा पावर कट?

दिल्ली में 30 अक्टूबर 2026 को BYPL, BRPL और TATA POWER-DDL डिस्काम के तहत कई इलाकों में मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य के कारण बिजली कटौती रहेगी. जिन प्रमुख डिवीजनों और इलाकों में बिजली प्रभावित होगी, उनमें दरियागंज, चांदनी चौक, कृष्णा नगर, मयूर विहार, जीटी रोड, शाहदरा, पहाड़गंज, यमुना विहार, करोल बाग, पटेल नगर, नंद नगरी, लक्ष्मीनगर, जनकपुरी, आर.के. पुरम, साकेत, अलकनंदा, नांगलोई, विकासपुरी, छतरपुर, निजामुद्दीन, मुंडका और मॉडल नगर, सिविल लाइंस, केशवपुरम, नरेला, किराड़ी, शालीमार बाग, बादली व रोहिणी जैसे टाटा पावर के क्षेत्र शामिल हैं.

विज्ञापन
BYPL Maintenance Shutdown Schedule – 30 October 2026

Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on 30-10-2026

DIVISION TIME (HRS) REASON AREA
DARYAGANJ 10:00-13:00 PREVENTIVE MAINTENANCE DARYA GANJ
CHANDNI CHOWK 10:00-13:00 PREVENTIVE MAINTENANCE MAIN MARKET-KATRA DHOBI-MORI GATE, TIS HAZARI SADAR BAZAR-RAJENDRA MARKET-MORI GATE, KASHMIRI GATE-MORI GATE, GOVT OF N C T OFFICE-KASHMERE GATE-MORI GATE
DARYAGANJ 10:00-13:00 PREVENTIVE MAINTENANCE COMMUNITY CENTRE-JAMA MASZID-CHANDNI CHOWK, CHRISTAN COLONY-KHABAS PURA-CHANDNI CHOWK, CHANDANI MAHAL-CHANDNI CHOWK, PATODI HOUSE-CHANDNI CHOWK
KRISHNA NAGAR 10:00-13:00 PREVENTIVE MAINTENANCE GALI NO-1-NEW LAYALPUR COLONY-KRISHNA NAGAR, BLOCK B-JAGATPURI, BLOCK C-NEW LAYALPUR COLONY-KRISHNA NAGAR, BLOCK D-NEW LAYALPUR COLONY-KRISHNA NAGAR, BLOCK A-NEW LAYALPUR COLONY-KRISHNA NAGAR, BLOCK F-NEW LAYALPUR COLONY-KRISHNA NAGAR
CHANDNI CHOWK 10:00-13:00 PREVENTIVE MAINTENANCE MAIN MARKET-KATRA DHOBI-MORI GATE, TIS HAZARI SADAR BAZAR-RAJENDRA MARKET-MORI GATE, KASHMIRI GATE-MORI GATE, GOVT OF N C T OFFICE-KASHMERE GATE-MORI GATE
MAYUR VIHAR I AND II 10:10-13:10 PREVENTIVE MAINTENANCE PKT 1-DDA FLATS-PHASE I-MAYUR VIHAR, ACHARYA NIKETAN-SHASHI GARDEN-MAYUR VIHAR
GT ROAD 10:15-13:15 PREVENTIVE MAINTENANCE GORAKH PARK WEST-SILAMPUR, NEW JAFFRABAD-GORAKH PARK-SILAMPUR, BLOCK B-GORAKH PARK-SILAMPUR, ROHITASH NAGAR-SILAMPUR, BLOCK A-PRATAP PURA-SILAMPUR
KARKARDOOMA 10:15-13:15 PREVENTIVE MAINTENANCE SUNDER PARK-SHAHDARA
PAHARGANJ 10:30-13:30 PREVENTIVE MAINTENANCE CHUNA MANDI-PAHAR GANJ, MANTOLA MOHALLA-PAHAR GANJ, PANCHKUIAN ROAD RAILWAY COLONY-PAHAR GANJ, KASERU WALAN-PAHAR GANJ
YAMUNA VIHAR 10:30-13:30 PREVENTIVE MAINTENANCE BLOCK A-GHONDA PATTI, GAMRI-GHONDA
SHANKAR ROAD 10:30-13:30 PREVENTIVE MAINTENANCE BLOCK_17A-KAROL BAGH WEST EXTENSION AREA, BLOCK 8-KAROL BAGH WEST EXTENSION AREA, BLOCK 15A-KAROL BAGH, BLOCK 16A-KAROL BAGH
KARAWAL NAGAR 10:30-13:30 PREVENTIVE MAINTENANCE G & H BLOCK-OLD MUSTAFABAD-GOKULPURI, OLD MUSTAFABAD-MAN SINGH NAGAR-GOKULPURI, D BLOCK-DAYALPUR-GALI 3 & 4, D 3-DAYALPUR-SONIA VIHAR, D BLOCK-DAYALPUR-D 7, D BLOCK-DAYALPUR-SONIA VIHAR
PATEL NAGAR 10:30-13:30 PREVENTIVE MAINTENANCE BLOCK 1B-DEV NAGAR-KAROL BAGH, MATA RAMESHWARI NEHRU NAGAR-DEV NAGAR-KAROL BAGH
VASUNDHARA ENCLAVE 10:30-13:30 PREVENTIVE MAINTENANCE SARASWATI KUNJ-EAST END APARTMENT-NEW ASHOK NAGAR-VASUNDHARA ENCLAVE
NAND NAGRI 10:30-13:30 PREVENTIVE MAINTENANCE BLOCK A-MANDOLI EXTN., BLOCK D-MANDOLI EXTN., MANDOLI EXTN. PART-2
LAXMI NAGAR 10:30-13:30 PREVENTIVE MAINTENANCE BLOCK A-PANDAV NAGAR-SHAKARPUR, BLOCK A-GANESH NAGAR-SHAKARPUR, BLOCK C-GANESH NAGAR-SHAKARPUR, PANDAV NAGAR BLOCK D-GANESH NAGAR-SHAKARPUR
DARYAGANJ 10:00-13:00 ANNUAL PREVENTIVE MAINTENANCE AND SYSTEM IMPROVEMENT WORKS COMMUNITY CENTRE-JAMA MASZID-CHANDNI CHOWK, CHRISTAN COLONY-KHABAS PURA-CHANDNI CHOWK, CHANDANI MAHAL-CHANDNI CHOWK, PATODI HOUSE-CHANDNI CHOWK
CHANDNI CHOWK 10:00-13:00 ANNUAL PREVENTIVE MAINTENANCE AND SYSTEM IMPROVEMENT WORKS MAIN MARKET-KATRA DHOBI-MORI GATE, TIS HAZARI SADAR BAZAR-RAJENDRA MARKET-MORI GATE, KASHMIRI GATE-MORI GATE, GOVT OF N C T OFFICE-KASHMERE GATE-MORI GATE
DARYAGANJ 10:00-13:00 ANNUAL PREVENTIVE MAINTENANCE AND SYSTEM IMPROVEMENT WORKS DARYA GANJ, COMMERCIAL SCHOOL
MAYUR VIHAR I AND II 10:10-13:10 ANNUAL PREVENTIVE MAINTENANCE AND SYSTEM IMPROVEMENT WORKS PKT 1-DDA FLATS-PHASE I-MAYUR VIHAR, ACHARYA NIKETAN-SHASHI GARDEN-MAYUR VIHAR
YAMUNA VIHAR 10:30-13:30 ANNUAL PREVENTIVE MAINTENANCE AND SYSTEM IMPROVEMENT WORKS BLOCK A-GHONDA PATTI, GAMRI-GHONDA, WBAD SWITCH STN
PATEL NAGAR 10:30-13:30 ANNUAL PREVENTIVE MAINTENANCE AND SYSTEM IMPROVEMENT WORKS BLOCK 1B-DEV NAGAR-KAROL BAGH, MATA RAMESHWARI NEHRU NAGAR-DEV NAGAR-KAROL BAGH

Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on 30-10-2026

S.No.DivisionTime (HRS)ReasonArea
1JANAKPURI15:00–18:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK E RAJOURI GARDEN
2R K PURAM14:00–17:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCESATYA NIKETAN MOTI BAGH SOUTH
3SAKET13:00–17:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTVIJAY MANDAL ENCLAVE KALU SARAI
4ALAKNANDA11:10–14:10TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEGOVINDPURI
5NANGLOI11:10–13:1011KV FEEDER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK B JAWALAPURI PASCHIM VIHAR, BLOCK A JAWALAPURI PASCHIM VIHAR
6VIKASPURI11:10–13:1011KV FEEDER-TREE TRIMMINGA, B & C-BLOCK MAHARANI ENCLAVE, DEEP VIHAR VIKASPURI, BLOCK A PANCHVATI APPT VIKAS PURI
7TAGORE GARDEN11:10–14:10TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK J KHAYALA VISHNU GARDEN, BLOCK G KHAYALA VISHNU GARDEN
8HAUZ KHAS11:10–14:10TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK C 3 SAFDARJUNG DEVELOPMENT AREA HAUZ KHAS
9PALAM11:10–15:10RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMBLOCK B CHANDAR VIHAR PALAM EXTENSION PALAM
10CHHATARPUR11:10–13:1011KV FEEDER-PREVENTIVE MAINTENANCEPOCKET C DR AMBEDKAR COLONY CHHATARPUR

BRPL की पूरी लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें. LINK

कितनी देर गुल रहेगी बिजली?

जारी आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों के हिसाब से सुबह और दोपहर में निर्धारित किया गया है. ज्यादातर इलाकों में शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 या 02:00 बजे के बीच रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों पर यह कार्य सुबह 08:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 04:00 या 05:00 बजे तक भी चल सकता है. कटौती की आमतौर पर 2 से 6 घंटे के बीच तय की गई है, ताकि लोग इसके अनुसार अपने तमाम जरूरी कार्य निपटा लें.

विज्ञापन

कौन-कौन सा कार्य किए जाएंगे

शेड्यूल के अनुसार, यह शटडाउन मुख्य रूप से नियमित निवारक रखरखाव (Preventive Maintenance), ट्रांसफॉर्मर और नेटवर्क अपग्रेडेशन, 11केवी फीडर और पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming), आरएमयू (RMU) व एचवीडीएस (HVDS) के रखरखाव और सिस्टम सुधार के कार्यों के लिए किया जा रहा है. बिजली विभाग का यह उद्देश्य आने वाले दिनों में लोगों को पहले से ज्यादा सुरक्षित, मजबूत बिजली सप्लाई देना है.

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका घर इन प्रभावित एरिया में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप निर्धारित पावर कट की टाइमिंग देखकर पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें. अगर आप कपड़े धोने, नहाने या घर की धुलाई आदि की योजना बनाए बैठे हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले ही ये कार्य कर लें या फिर बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद ये काम कर लें. इसके अलावा बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पानी की टंकी भर लें, ताकि आपको पानी को लेकर परेशान न होना पड़े. इतना ही नहीं, जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों जैसे एसी, फ्रिज, मोटर और हीटर आदि को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहते है, तो आपके ये उपकरण खराब न हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ