WWE ने अचानक Crown Jewel 2026 का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप!

WWE Crown Jewel 2026 का आयोजन 7 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बड़ी खबर ये है कि वेन्यू में अब बदलाव कर दिया गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE Crown Jewel 2026

Crown Jewel 2026 को लेकर बड़ी जानकारी (Photo: WWE.com)

WWE Crown Jewel 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel 2026 होने वाला है. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. रियाद, सऊदी अरब में 7 नवंबर को इसका आयोजन होगा. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. सऊदी में मौजूदा समय में काफी तनाव चल रहा है. कुछ लोगों की जान चली गई है. रेसलर्स और फैंस के बीच इसे लेकर चिंता बढ़ गई है. रिपोर्ट के अनुसार कई स्टार्स वहां जाने के लिए मना कर रहे हैं. खैर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. WWE ने Crown Jewel 2026 के वेन्यू में बदलाव कर दिया है.

विज्ञापन

WWE Crown Jewel 2026 के वेन्यू को लेकर आई जानकारी

रियाद सीजन ने सोशल मीडिया पर बड़ी जानकारी दी है. ये बात कंफर्म की गई है कि Crown Jewel 2026 को नई जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है. अच्छी बात ये है कि जिन लोगों ने टिकट बुक किए थे उन्हें रिफंड मिलेगा. 48 घंटे के अंदर फिर से टिकट जारी करने का आदेश दे दिया गया है. PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार Crown Jewel 2026 रियाद में ही होगा लेकिन शहर के अंदर इसे किसी दूसरी जगह में कराया जाएगा. बहुत जल्द इसका खुलासा भी कर दिया जाएगा. WWE नहीं चाहता है कि उनकी कंपनी के लोगों को कोई दिक्कत हो. रेसलर्स ने भी काफी चिंता जताई है. इस वजह से ही शायद वेन्यू में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने खुशखबरी देते हुए वापसी का किया ब्लॉकबस्टर ऐलान

WWE Crown Jewel 2026 में होंगे बड़े मैच

WWE Crown Jewel 2026 में बडे़ मैच होने वाला है. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका सैमी ज़ेन के साथ क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों के बीच तगड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. रोमन और सैमी पहले ब्लडलाइन में साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा लिव मॉर्गन और चेल्सी ग्रीन के बीच भी वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच तय किया गया है. रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच भी मुकाबला होगा. दोनों के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच होगा. दोनों की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. कोडी काफी गुस्से में हैं. वो रैंडी का बुरा हाल करने वाले हैं. इसके अलावा वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए भी मैच होगा. ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर अपनी चैंपियनशिप को पेंटा और जे’वॉन एवंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इस मैच में भी खूब मजा आएगा. पेंटा और एवंस को टैग टीम चैंपियन बनाया जा सकता है. पेंटा ने हाल ही में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ