American Rapper Travis Scott Released: पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए इस वक्त दुनियाभर के कई स्टार्स पेरिस में मौजूद हैं। हालांकि दो दिन पहले फ्रांस से खबर आई कि मशहूर अमेरिकी रैपर और सिंगर ट्रैविस स्कॉट को पेरिस पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, अब इस मामले में नया अपडेट आया है और सिंगर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। जी हां, पेरिस पुलिस ने अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट को रिहा कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसी क्या वजह थी कि ट्रैविस स्कॉट को जेल जाना पड़ा?
पेरिस पुलिस ने किया था अरेस्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि पेरिस पुलिस ने रैपर के खिलाफ सभी कार्यवाही को बंद कर दिया है और उन्हें जेल से रिहा कर दिया है। पुलिस के अनुसार ऐसा कुछ मेजर नहीं था और ये घटना मामूली थी। पेरिस प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने इस बारे में बात की और बताया कि 9 अगस्त को सुबह 5 बजे पुलिस को जॉर्जेस वी होटल में बुलाया गया था।
बिना किसी आरोप के रिहा हुए ट्रैविस स्कॉट
इसी होटल में पुलिस ने ट्रैविस स्कॉट को अरेस्ट किया था। ट्रैविस पर आरोप था कि उन्होंने बॉडीगॉर्ड पर हमला किया है और इस आरोप में पेरिस पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। हालांकि अब रैपर जेल से बाहर आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रैपर ट्रैविस स्कॉट को पेरिस में बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया है।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, ट्रैविस स्कॉट ओलंपिक के लिए पेरिस में थे और गुरुवार रात को मेल बास्केटबॉल सेमीफाइनल में अमेरिका और सर्बिया का मैच देखा था, जिसमें अमेरिका ने जीत हासिल की थी। इस दौरान जब वो अपने होटल गए थे, तो वहां पर उनकी बॉडीगॉर्ड से लड़ाई हो गई थी। इतना ही नहीं बल्कि कहा तो ये भी गया कि रैपर उस वक्त नशे की हालत में थे और इसलिए ट्रैविस को जेल जाना पड़ा था। हालांकि अब वो जेल से छूट गए हैं।
पहले भी जेल जा चुके हैं ट्रैविस स्कॉट
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब रैपर को जेल की हवा खानी पड़ी है। जी हां, इसके पहले भी ट्रैविस जेल जा चुके हैं। दरअसल, जून में भी रैपर को मियामी में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने शराब पीने की बात स्वीकार करते हुए कहा था “यह मियामी है।” हालांकि, उन्हें जल्द ही रिहा भी कर दिया गया, लेकिन इसके लिए उन्हें रकम चुकानी पड़ी। जेल रिकॉर्ड की मानें तो स्कॉट ने 650 डॉलर (तकरीबन 55 हजार रुपये) का बॉन्ड जमा किया, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।
यह भी पढ़ें- एक्स पति की सगाई होते ही Samantha Ruth Prabhu को मिला शादी का प्रपोजल, एक्ट्रेस ने भी दिया ये जवाब
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
39 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines