WWE Crown Jewel 2026: इवेंट में होने वाले 4 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी
WWE Crown Jewel 2026 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कंपनी ने इस बार बड़े मुकाबले वहां पर रखे हैं. टॉप रेसलर्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि Crown Jewel में होने वाले मैचों के संभावित विजेता कौन-कौन हैं.

WWE Crown Jewel 2026: WWE के अगले इवेंट क्राउन ज्वैल को फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कंपनी ने इस बार चार मुकाबले ही रखे हैं. सऊदी अरब में इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होना है. इस वजह से भी शो बहुत खास है. वहां पर दर्शकों को बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. ट्रिपल एच ने हमेशा की तरह दर्शकों को चौंका सकते हैं. इस बार वेन्यू में भी बदलाव किया गया है. रोमन रेंस का भी वहां पर मैच होने वालै है. उन्हें देखने के लिए सभी बेताब हैं. कुछ स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है. ट्रिपल एच किसी को भी निराश नहीं करना चाहेंगे. खैर यहां हम आपको Crown Jewel में होने वाले सभी मैचो के संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे.
भारत में कब-कहां देख सकते हैं इवेंट?
2 / 6Crown Jewel का आयोजन 7 नवंबर को सऊदी अरब के रियाद में स्थित ANB एरिना में होने वाला है. भारत में शो की शुरुआत रात 10.30 बजे से होगी. टाइमिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. करीब 4 घंटे तक ये शो चलेगा. फैंस नेटफ्लिक्स ऐप पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा कहीं पर भी इसका लाइव प्रसारण नहीं होगा. (Photo: WWE.com)
मेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप
3 / 6शो में सबसे बड़ा मैच मेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए होने वाला है. रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच खतरनाक टक्कर होगी. दोनों अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं. सैमी ने रेंस के ऊपर हैलुवा किक भी लगा दी. दोनों पहले अच्छे दोस्त थे लेकिन अब दुश्मन बन गए हैं. वैसे इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार रोमन हैं. कंपनी उन्हें हराने की गलती बिल्कुल भी नहीं करेगी. उनकी हार से फैंस भी गुस्सा हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)
वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप मैच
4 / 6वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए चेल्सी ग्रीन और लिव मॉर्गन के बीच मैच होगा. दोनों अपने ब्रांड की टॉप वुमेंस चैंपियन हैं. इन दोनों की राइवलरी अभी तक काफी तगड़ी रही है. दोनों ने एक-दूसर पर खूब हमले किए हैं. इस मैच में ग्रीन की जीत के चांस ज्यादा लग रहे हैं. कंंपनी बतौर चैंपियन उन्हें पुश दे सकती है. उनका जीतना बनता भी है. वो इस चैंपियनशिप को डिजर्व करती हैं. (Photo: WWE.com)
लास्ट मैन स्टैडिंग मैच
5 / 6शो में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच लास्ट मैन स्टैडिंग मैच रखा गया है. इनका मैच भी जबरदस्त होगा. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा कर चुके हैं. कोडी तो बहुत गुस्से में हैं. वो किसी भी हाल में रैंडी को पटखनी देना चाहते हैं. इस मैच के साथ दोनों की राइवलरी का भी अंत हो जाएगा. मुकाबले में कोडी की जीत के चांस ज्यादा लग रहे हैं. वो जीत के साथ दुश्मनी को खत्म कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच
6 / 6शो में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर अपनी चैंपियनशिप को पेंटा और जे'वॉन एवंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में खूब बवाल मचेगा. तोड़फोड़ भी हो सकती है. एवंस के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. उनके मूव्स काफी तगड़े रहते हैं. मैच में द विज़न के अन्य सदस्यों की दखलअंदाजी भी हो सकती है. मुकाबले को जीतकर पेंटा और एवंस नए चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)