एक्स पति की सगाई होते ही Samantha Ruth Prabhu को मिला शादी का प्रपोजल, एक्ट्रेस ने भी दिया ये जवाब

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु के एक्स पति नागा चैतन्य की सगाई होते ही एक्ट्रेस को शादी के प्रपोजल आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को प्रपोज करने वाले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही एक्ट्रेस ने भी इसका जवाब दिया है।

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: गॉसिप टाउन में इस वक्त सामंथा रुथ प्रभु और उनके एक्स पति नागा चैतन्य को लेकर खूब बातें हो रही हैं। नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को शोभिता धूलिपाला से सगाई कर ली है। सामंथा के एक्स पति की सगाई होते ही एक्ट्रेस को शादी का प्रपोजल मिल गया है। ना सिर्फ प्रपोजल बल्कि एक्ट्रेस ने भी इसका जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर सामंथा ने शादी के इस प्रस्ताव पर क्या रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

सामंथा को किसने किया प्रपोज?

दरअसल, इंस्टाग्राम पर मुकेश चिंथा (Mukesh Chintha) नाम के एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए उस पर लिखा है कि मैं सामंथा के पास जा रहा हूं और उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मैं उनके लिए हमेशा मौजूद रहूंगा। इसके आगे वीडियो में यूजर ने लिखा कि देखो मैं मौजूद हूं। हम दोनों मिलकर एक अच्छी जोड़ी बनेंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mukesh Chintha (@mooookesh)

एक्ट्रेस ने दिया जवाब

वीडियो में यूजर ने आगे सामंथा से शादी करने के लिए विनती की और यहां तक कहा ​​कि उसे ‘आर्थिक रूप से स्वतंत्र’ होने के लिए 2 साल चाहिए। इसके आगे यूजर ने कहा कि प्लीज, प्लीज मैरी मी… सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने भी इस पर रिएक्ट किया है। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा कि The gym in the background almost convinced me.

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

मुकेश चिंथा खुशी से फूले नहीं समा रहे

अब मुकेश चिंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर सामंथा के कमेंट को शेयर करते हुए लिखा कि सामंथा आपने सच में मेरा दिन बना दिया। इसके आगे यूजर ने लिखा कि उन सभी लोगों को भी किस, जिन्होंने एक्ट्रेस को टैग किया। मुकेश चिंथा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सामंथा के एक्स पति की सगाई हुई है और इसके बाद ही यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। हालांकि ये एक मजाकिया अंदाज में शेयर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ