Alia Bhatt Ranbir Kapoor Video: शादी की सालगिरह पर स्पॉट हुए आलिया और रणबीर, कैजुअल लुक में नजर आया कपल

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Video

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Video

विज्ञापन

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को बीते दिन यानी 14 अप्रैल को एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर फैंस ने कपल को खूब बधाइयां दी है।

वहीं, अपनी शादी की सालगिरह पर आलिया और रणबीर मुंबई में स्पॉट हुए, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई में स्पॉट हुए

बता दें कि 14 अप्रैल यानी शुक्रवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया है। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने अंडर कंस्ट्रक्शन घर के बाहर कार से उतरते हैं और फिर एक-दूसरे को हग करते हुए पोज देकर फोटोज क्लिक करवाते हैं।

कैजुअल लुक में नजर आया कपल

वहीं, फिर कपल बिल्डिंग के अंदर चला जाता है। इस दौरान आलिया ने व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट पहना था और नो मेकअप लुक लिया था। वहीं, रणबीर कपूर इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए।

विज्ञापन

आलिया ने शेयर की फोटोज

बता दें कि अपनी शादी की सालगिरह पर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की थी और पति रणबीर कपूर को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी थी।

विज्ञापन

आलिया ने जो फोटो शेयर की है उसमें पहली फोटो कपल की हल्दी सेरेमनी की है और दूसरी फोटो में रणबीर आलिया को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में आलिया और रणबीर ने एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इन फोटोज को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा कि- ‘हैप्पी डे’।

विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वर्कफ्रंट

बता दें कि बीते साल 14 अप्रैल, 2022 को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की थी और आलिया ने नवंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम राहा है। वहीं, आलिया भट्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली है और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बहुत जल्द अपनी नई फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ