Exclusive: Akshaye Khanna राजनीति के मैदान में कब रखेंगे कदम? Dhurandhar एक्टर ने खुद दिया था जवाब

Akshaye Khanna: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं. अक्षय खन्ना की खूब तारीफ हो रही है और उनके किरदार को लोगों ने खूब सराहा है.

Akshaye Khanna

Akshaye Khanna. image credit- social media

विज्ञापन

Akshaye Khanna: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. अक्षय को फिल्म में उनके रोल के लिए खूब सरहाना मिल रही है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. इस बीच अब ये जान लेते हैं कि क्या अभिनेता राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाएंगे. आइए जानते हैं कि इस पर अक्षय का क्या कहना है?

क्या राजनीति में आएंगे अक्षय?

दरअसल, अक्षय खन्ना ने न्यूज24 से बात करते हुए खुद इसका जवाब दिया था. इस दौरान अक्षय से जब पूछा गया था कि आपके पिताजी राजनीति में थे, तो आप कब राजनीति में आ रहे हैं? इसके जवाब में अक्षय ने कहा कि उसमें मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है. हां, एक जिम्मेदार नागरिक की तरह मैं भी रोज अखबार पढ़ता हूं, टीवी देखता हूं, मैं उससे जुड़ा हूं और मुझे पता है कि क्या हो रहा और क्या नहीं, लेकिन मैं उसमें शामिल नहीं होना चाहता.

विज्ञापन

क्या बोले अक्षय?

अक्षय ने आगे कहा कि राजनीति में मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है. अगर आज की तारीख में मुझे ये पूछा जाएगा कि मेरा आगे जाकर प्लान हो कि कुछ प्रोड्यूस करना है या डायरेक्ट करना है, तो अभी मेरा कोई ऐसा प्लान नहीं है, लेकिन आगे का नहीं पता. अक्षय ने कहा कि हो सकता है कि तीन साल के बाद शायद मैं करूंगा.

ऐसा कुछ भी नहीं करने का प्लान…

अक्षय ने अपनी बात को आगे पूरा करते हुए कहा कि अगर आप ये कर रहे हैं, तो अच्छी बात है, लेकिन मैं आज की तारीख में ऐसा कुछ भी नहीं करने का प्लान कर रहा हूं और ना ही अभी करना चाहता हूं. आगे जाकर हो सकता है कि मैं करूं और ये भी हो सकता है कि मैं ना करूं.

फिल्म ‘धुरंधर’

अक्षय ने कहा कि कल अगर मुझे कोई कहानी मिल जाए और लगे कि इसे प्रोड्यूस करना चाहिए, तो मैं करूंगा, लेकिन अभी नहीं. गौरतलब है कि अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में अक्षय को बेहद प्यार मिल रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ