TV के इस एक्टर को नहीं मिल रहा काम, 42 की उम्र में खाली बैठा है ये हीरो

Popular TV Actor: टीवी से लेकर फिल्मों के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके पास काम नहीं है. आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी एक्टर के बारे में बता रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

Karan patel

Karan patel. IMAGE CREDIT- instagram

विज्ञापन

Popular TV Actor: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो बिना काम के परेशान हैं. ना सिर्फ फिल्म बल्कि टीवी इंडस्ट्री के भी स्टार्स काम की तंगी का सामना कर रहे हैं. आज हम आपको टीवी के उस हीरो के बारे में बता रहे हैं, जो एक समय पर बेहद पॉपुलर हुआ करते थे. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

किस टीवी स्टार को नहीं मिल रहा काम?

दरअसल, हम जिस अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर टीवी एक्टर करण पटेल हैं. जी हां, करण पटेल को बचपन से ही एक्टिंग का शोक था और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग का रुख किया. पहले करण ने साइड रोल करने शुरू किए और धीरे-धीरे एक्टिंग में पैर जमाने लगे.

विज्ञापन

लोगों के दिलों में बनाई जगह

करण ने भले ही पहले छोटे-छोटे रोल किए, लेकिन इनको करके उन्होंने खुद को निखार लिया और वो एक शानदार अभिनेता बनकर दुनिया के सामने आए. करण ने सबसे पहले ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम किया. इसके बाद वो ‘कसम से’ शो में नजर आए. धीरे-धीरे करण ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली और वो खूब पॉपुलर हो गए.

करण के कमबैक का इंतजार

अब लंबे समय से करण छोटे पर्दे से दूर हैं, ऐसे में करण के फैंस और उनके चाहने वाले उनके हिट कमबैक का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभी करण के पास काम नहीं है और उन्हें भी काम ना मिलने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि करण कब टीवी पर वापसी करते हैं. इसके अलावा आपको बता देते हैं कि करण को काम नहीं मिल रहा है या फिर वो अपनी मर्जी से अभी काम से दूर हैं? इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है और ना ही न्यूज24 इसकी पुष्टि करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ