Main Ladega Movie OTT Release: बॉलीवुड एक्टर आकाश प्रताप सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. 2 साल पहले थिएटर में रिलीज हुई ये फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज से भी पर्दा उठा दिया है. गौरव राणा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है. आकाश प्रताप सिंह स्टारर इस फिल्म में आपको स्पोर्ट्स ड्रामा से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म की दिलचस्प बात ये है कि लीड एक्टर आकाश प्रताप सिंह ही इस फिल्म के लेखक भी हैं. चलिए फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में डिटेल में जानते हैं.
लीड एक्टर ही बने कहानीकार
‘मैं लड़ेगा’ फिल्म की कहानी को आकाश प्रताप सिंह ने खुद ही लिखा है. इस कहानी में आपको एक आम आदमी के हीरो बनने तक का सफर देखने को मिलता है. इस दौरान कहानी में इमोशन्स से भरे सीन्स भी देखने को मिलते हैं. एक्टर आकाश ने बखूबी इन सीन्स को निभाया है. 26 अप्रैल साल 2024 में थिएटर में रिलीज हुई ‘मैं लड़ेगा’ ने अपनी कहानी से ऑडियंस का दिल छू लिया था और अब ओटीटी पर भी ये कहानी ऑडियंस के दिल में जगह बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
फिल्म प्रोड्यूसिंग से जुड़ी कहानी
इस फिल्म को रिलीज से पहले भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. दरअसल जब आकाश प्रताप सिंह ने स्क्रिप्ट तो लिख ली थी, लेकिन इस फिल्म के लिए कोई प्रोड्यूसर नहीं मिल पा रहा था. जिसके बाद मेकर्स भी चिंता में आ गए थे और सोचने लगे थे कि ये फिल्म कैसे बनेगी. इसके बाद अक्षय भगवानजी और पिनाकिन भक्ता ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया. वहीं इससे जुड़ी एक और मुश्किल सामने आई फिल्म की कहानी तो सबको पसंद आई लेकिन ये ज्यादातर ऑडियंस तक पहुंच नहीं सकी, जिसके बाद मेकर्स ने अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है.
कब और कहां देखें फिल्म?
आकाश प्रताप सिंह स्टारर ये फिल्म ओटीटी पर 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म को आप घर बैठे जियोहॉटस्टार पर अपनी पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. एक्टर आकाश ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है. जिसके बाद से ही एक्टर के फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज हो गई है और कमेंट सेक्शन में फैंस प्यार लुटा रहे हैं. वहीं आपको बता दें इस 2 घंटे 28 मिनट की फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो आकाश प्रताप सिंह के अलावा भी फिल्म में कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता. फिल्म में आकाश प्रताप सिंह के पिता का किरदार अश्वथ भट्ट ने निभाया है. इसके साथ ही माता का किरदार ज्योति गौबा, नाना का किरदार प्रथमेश मेहता और नानी का किरदार सबनी राणा ने बखूबी निभाया है. वहीं फिल्म में वल्लरी विराज, गंधर्व दीवान, सौरभ पचौरी, दिव्या खरनारे, अहम निर्बाण, तरुण डुडेजा, रौनक वंश, परमवीर सिंह, नदीम खान, आशीष घोष, राहिल सिद्दीकी, शैलेश त्रिपाठी, संजू सनीचेन और अभिषेक निषाद भी मुख्य भूमिका में हैं.
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 hr agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
3 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
4 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
22 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 day agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines