पीटीआई: स्टंट डायरेक्टर और ‘बॉडी डबल’ गीता टंडन ने बुधवार को आरोप लगाया कि अभिनेता अनिल कपूर के रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट पर उन्हें और उनके बेटे को करीब नौ घंटे तक इंतजार कराया गया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान किसी ने उनसे चाय या कॉफी तक के लिए नहीं पूछा. वहीं इस मामले की जानकारी जब एक्टर अनिल कपूर को मिली तो उन्होंने स्टंट डायरेक्टर से माफी मांगी. अब फैंस के बीच भी ये मामला तेजी से वायरल हो गया है. स्टंट डायरेक्टर गीता का बयान तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि अनिल कपूर से ही इस गलती के लिए उन्होंने स्टंट डायरेक्टर से बात करते हुए माफी भी मांगी है.
गीता टंडन ने जारी किया बयान
फिल्म एवं टेलीविजन इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक समय से काम कर रहीं गीता ने इंस्टाग्राम पर एक बयान शेयर कर अपना एक्सपीरियंस बताया. उन्होंने इस पोस्ट में अनिल कपूर, फिल्म निर्माता फराह खान और शो की निर्माता कंपनी बनिजय एशिया को टैग किया. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया. वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे अपने अकाउंट पर भी शेयर कर रहे हैं. वहीं बता दें अनिल कपूर का ये शो भी चर्चाओं में आ गया है.
अनिल कपूर ने मांगी माफी
गीता की पोस्ट पर अनिल कपूर ने भी रिएक्ट किया है. एक्टर ने रिएक्शन देते हुए उनसे और उनके बेटे के साथ हुए व्यवहार पर खेद जताया जबकि फराह खान ने कहा कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं था. इसके बाद मामला थोड़ा शांत हुआ. बता दें अनिल कपूर का ये शो अलग-अलग जगहों से आने वाले प्रतिभागियों को सवालों के एक राउंड में हिस्सा लेने का मौका देता है. इस शो में कई लोग शामिल होते हैं और अपने ज्ञान का परिचय देकर गेम खेलकर मुनाफा कमाते नजर आते हैं.
क्या है पूरा मामला?
गीता टंडन ने बताया कि उन्हें मंगलवार को अनिल कपूर के शो ‘India Ke Top 1%’ में शामिल होने के लिए इनवाइट किया गया था. उन्होंने ये भी बताया कि अतिथि के तौर पर उनके बेटे को भी बुलाया गया था. गीता को कार्यक्रम में आने के लिए भुगतान नहीं किया जाना था इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी, क्योंकि उन्हें लगा कि इससे उन्हें पहचान मिल सकती है. उन्होंने शूटिंग के लिए विशेष रूप से अपने बेटे को गोवा से बुलाया था. वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर और फराह खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर गीता टंडन से माफी मांगी. गीता टंडन ने दोनों की माफी स्वीकार करते हुए उनका आभार जताया.