IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे? जानें मैच टाइमिंग और LIVE एक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होंगी.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 7 नवंबर को होगा दूसरा वनडे मुकाबला (PIC Credit - PTI)
India vs New Zealand 2nd ODI Match Timing and Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को खेला जाएगा. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होंगी. वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम वापसी करते हुए सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी.
विज्ञापन
वहीं, टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली एक फिर एक्शन में नजर आएंगे. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.
विज्ञापन
कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
The King knows the game. The Prince is learning from the best! 👑🐐
Scott Styris on the value of batting alongside Virat Kohli and what it could mean for Shubman Gill's growth.
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 2nd ODI on 7th Nov, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony… pic.twitter.com/ENqz2lp0xp
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 7 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड में यह मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. यानी भारतीय फैंस को वनडे मुकाबला देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा.
विज्ञापन
कहां देखें लाइव मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. ऐसे में भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, मोबाइल या लैपटॉप यूजर्स Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं.
पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.
पहले तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नेथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग और निक केली.