Diwali 2026: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्ट में सितारों ने बिखेरा फैशन का जलवा, ऐश्वर्या राय-करीना कपूर ने लूटी महफिल
Diwali Party 2026: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा में हाल ही में बॉलीवुड सितारों के लिए दिवाली पार्टी होस्ट की. इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर सुहाना खान तक शामिल हुए. चलिए सेलेब्स के लुक पर एक नजर डालते हैं.

Diwali Party 2026: बॉलीवुड में सितारे दिवाली बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में मनाते हैं. हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने बॉलीवुड सितारों के लिए एक स्पेशल दिवाली पार्ट होस्ट की. इस पार्टी में जाने-माने सितारे शामिल हुए और फैशन का जलवा बिखेरा. ऐश्वर्या राय बच्चन और करीना कपूर ने तो अपने लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया. सोशल मीडिया पर इस पार्टी में शामिल हुए सितारों के लुक्स खूब वायरल हो रहे हैं. चलिए एक नजर डालते हैं.
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन
2 / 8ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ इस पार्टी में शामिल हुईं. इस कपल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी पहनी. वहीं अभिषेक बच्चन ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए. दोनों सितारों ने पैप्स के सामने पोज भी दिए. सोशल मीडिया पर इन दोनों के लुक काफी वायरल हो रहे हैं. (फोटो क्रेडिट: वायरल भयानी इंस्टाग्राम)
माधुरी दीक्षित
3 / 8माधुरी दीक्षित भी इस पार्टी में स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं. पिंक कलर की साड़ी पहनी. वहीं इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने पिंक कलर का ही कॉर्सेट ब्लाउज कैरी किया. एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. (फोटो क्रेडिट: वायरल भयानी इंस्टाग्राम)
ट्विंकल खन्ना-अक्षय कुमार
4 / 8अक्षय कुमार अपनी फैमिली के साथ इस पार्टी में पहुंचे. अपने बेटे आरव और पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अक्षय कुमार ने पैपराजी के सामने पोज भी दिए. इस दौरान इन तीनों सितारों ने ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया. अक्षय कुमार की फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, फैंस एक्टर की फैमिली के अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. (फोटो क्रेडिट: वायरल भयानी इंस्टाग्राम)
कृति सेनन
5 / 8कृति सेनन भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शामिल हुईं. एक्ट्रेस ने इस दौरान पेस्टल ब्लू कलर का कुर्ता और मैचिंग पैंट पहनी. एक्ट्रेस का ये अंदाज भी काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रहा है. सोशल मीडिया पर कृति सेनन के लुक की खूब तारीफ भी हो रही है. इसके साथ ही एक्ट्रेस की फोटोज भी खूब वायरल हो रही हैं. (फोटो क्रेडिट: वायरल भयानी इंस्टाग्राम)
करीना कपूर-सैफ अली खान
6 / 8करीना कपूर और सैफ अली खान भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए. करीना ने इस दौरान गोल्डन सीक्विन साड़ी पहनी और सैफ अली खान ब्लैक कलर का क्लासिक कुर्ता पहने नजर आए. इन सितारों के लुक के भी खूब चर्चे हो रहे हैं. इस जोड़ी ने एक साथ पैपराजी के सामने पोज भी दिए. (फोटो क्रेडिट: वायरल भयानी इंस्टाग्राम)
जाह्नवी कपूर
7 / 8जाह्नवी कपूर ने इस पार्टी में ब्लैक और गोल्डन कलर की स्ट्राइप्स वाला लहंगा कैरी किया. इस लुक में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही हैं. वहीं पैपराजी के सामने जाह्नवी ने अकेले ही पोज दिए. सोशल मीडिया पर जाह्नवी का ये ग्लैमरस अंदाज काफी चर्चाओं में बना हुआ है. हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है. (फोटो क्रेडिट: वायरल भयानी इंस्टाग्राम)
सुहाना खान
8 / 8शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने इस पार्टी की सारी लाइमलाइट छीन ली. ब्रोकेड लहंगा में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं. सुहाना के इस लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वहीं सोशल मीडिया पर सुहाना के लुक की तारीफ हो रही है. बता दें सुहाना खान शाहरुख खान की 'किंग' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. (फोटो क्रेडिट: वायरल भयानी इंस्टाग्राम)